श्री कृष्ण जन्म भूमि एवं शाही ईदगाह पर तैनात पीएसी के जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या

मथुरा। श्री कृष्ण जन्म भूमि एवं शाही ईदगाह पर तैनात पीएसी के जवान ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बने पीएसी कैंप से जवान के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि नोएडा के भट्टा परसौल का रहने वाला सुधीर मलिक 15वीं वाहिनी यूनिट में था और वह मथुरा में श्री कृष्ण जन्म स्थान एवं शहीद का मस्जिद की सुरक्षा में तैनात था। सोमवार की देर रात सुधीर ने आत्महत्या कर ली। सुधीर ने आखिर आत्महत्या क्यों की, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि एक सिपाही थे जो 15 वी बटालियन में तैनात थे। केजेएस में ड्यूटी के लिए यहां यूनिट आई हुई थी। रात को लगभग 1:30 बजे के करीब उनके इंचार्ज प्लाटून कमांडर द्वारा फोन पर सूचना दी गई थी कि इस तरह से घटना हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पूरे सम्मान के साथ उनका शव घर भिजवा दिया गया है।
मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची है। उनके द्वारा साक्ष्य संकलन किए गए हैं। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। मामले में अगर कोई तथ्य सामने आएगा और विधिक कार्रवाई बनती होगी तो की जाएगी। फिलहाल जानकारी करने पर यह बात सामने आई है कि यह सुसाइड की घटना है। सुसाइड कैसे किया और क्यों किया, यह जांच का विषय है। इस मामले में जांच की जा रही है। उनके सहयोगियों और परिवार वालों से बात की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000