पीएसी का जवान दिनभर करता था मैसेंजर में चैटिंग,घूमता था कार में,पुलिस ने मारा छापा, नजारा देख रह गई दंग

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सलेमपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में परीक्षा का फर्जी आंसर शीट बेचने वाले पीएसी के सिपाही और रिटायर फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार पीएससी का जवान कृष्ण कुमार आगरा 15वीं वाहिनी में तैनात है जबकि रिटायर फौजी दिलावर हैदराबाद के सिकंदराबाद में तैनात था,जहां से रिटायर हो चुका है।अब दोनों मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी आंसर बेचने वाला गैंग चला रहे थे। आधा दर्जन लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना लिया। गिरफ्तार पीएसी के जवान और रिटायर फौजी से 68 हजार रुपये की नगदी, फर्जी आंसर शीट, परीक्षा केंद्र स्लिप, वोटर कार्ड, आईडी कार्ड समेत तमाम फर्जी दस्तावेज बरामद हुआ है।दोनों नटवरलाल आंसर शीट बेचने के लिए इंस्टाग्राम और मैसेंजर का इस्तेमाल करते थे।

पूरे मामले में जानकारी देते हुए एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने पीएसी के जवान कृष्ण कुमार और रिटायर फौजी दिलावर को गिरफ्तार किया है।सिपाही कृष्ण कुमार 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा में वर्ष 2019 बैच का सिपाही है।इसके विरुद्ध जनपद अलीगढ़ में थाना गभाना पर वर्ष 2023 में परीक्षा अधिनियम व 66 सी आईटी एक्ट का मुकदमा किया गया था,जिसमें वह जेल भी जा चुका है। उसे वर्ष 2023 को सस्पेंड कर दिया गया था। रोहित मिश्रा ने बताया कि फर्जी आंसर शीट बेचने के लिए ये लोग सोशल साइट मैसेंजर में इंस्टाग्राम का भी प्रयोग करते थे।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों के पास से पुलिस ने 68 हज़ार 380 रुपये, कुछ दस्तावेज और फर्जी आंसर शीट की फोटो कॉपी, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।

रोहित मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा आरक्षी भर्ती की लिखित परीक्षा 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में हमारी सर्विलांस टीम द्वारा निगरानी रखी जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी आंसर शीट युवाओं को बहला-फुसलाकर बेची जा रही है और उनको भर्ती कराने की बात कही जा रही है। इसी क्रम में दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। इनके द्वारा फर्जी आंसर की बनाई गई शीट छात्रों को बेचने का प्रयास किया गया। बदले में एडवांस 70 हजार रुपये लिए गए जो कि बरामद हुए हैं। पैसे के अलावा फर्जी आंसर शीट बरामद हुई है। एक आरोपी पीएससी का जवान है, जिसे पूर्व में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000