प्रतापगढ़ के पंकज त्रिपाठी को प्रयागराज शराब पार्टी में मारी गई गोली पंकज त्रिपाठी CRPF में हैं तैनात

प्रयागराज मंगलवार की रात संदिग्ध हालत में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 45 वर्षीय जवान पंकज उर्फ ​​प्रशांत त्रिपाठी के सिर में गोली मार दी गई। जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। लाइसेंसी पिस्टल से गोली कब और किन परिस्थितियों में चली यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मौके से एक खोखा और एक पिस्टल बरामद किया है। कैंट पुलिस पंकज के कुछ साथियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। पंकज मूल रूप से प्रतापगढ़ के बघराय थाना क्षेत्र के चकमढ़ गांव का रहने वाला है। उनकी पोस्टिंग झारखंड में है, लेकिन इन दिनों वह छुट्टी पर घर आए हैं। कई साल पहले उन्होंने कैंट थाना क्षेत्र के गंगानगर मुहल्ले में एक घर बनवाया था जहां वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। भाई रिंकू और प्रभात भी साथ रहते हैं।

बताया गया है कि मंगलवार की रात पंकज मुहल्ले में रहने वाले अपने दोस्त मैनू के घर गया हुआ था। वहां मोनू, विवेक व अन्य के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान पिस्टल से निकली एक गोली पंकज की कनपटी में जा लगी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। साथियों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और घायल पंकज को आशा अस्पताल ले गए। जवान को गोली लगने की सूचना डॉक्टर से मिलने पर सीओ सिविल लाइंस एसएन सिंह कैंट इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि पिस्टल दिखाते हुए गोली चली, तो कुछ ने कहा कि पंकज ने खुद को गोली मारी है। गोली कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सीओ का कहना है कि घटना के समय पंकज दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। पिस्टल का लाइसेंस जवान के नाम ही है। साथियों ने पिस्टल पंकज की पत्नी को दी थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000