‘पापा मैं पीरियड्स में हूँ’, फिर भी नहीं पसीजा पिता का दिल, 5000 में दरिंदों को परोस दी बेटी

चिक्कमगलुरु में एक कलयुगी पिता और नानी ने मिलकर नाबालिग बेटी को चंद रुपयों के लिए वेश्यावृत्ति में धकेल दिया।मंगलुरु ले जाकर पीड़िता के साथ कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने पिता और मुख्य सरगना भरत शेट्टी समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

समाज में पिता को बच्चों का रक्षक माना जाता है. लेकिन कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के बिरूर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को पैसों के लालच में वेश्यावृत्ति के नरक में धकेल दिया। इस घिनौने अपराध में लड़की की अपनी नानी भी शामिल थी।

पुलिस ने अब तक पिता और नानी समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित नाबालिग लड़की की मां का देहांत कुछ समय पहले हो गया था, जिसके बाद वो अपने रिश्तेदारों के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। पीयूसी (12वीं) की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने पिता के घर वापस लौटी थी। उसे उम्मीद थी कि पिता का साथ मिलेगा, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका अपना ही खून उसके सौदे की तैयारी कर रहा है।

5 हजार रुपये रोज का लालच और साजिश

दिसंबर के महीने में पिता अपनी बेटी को लेकर नानी के घर गया। वहां दो दिन रुकने के दौरान नानी और पिता ने मिलकर लड़की का सौदा कर दिया। इसी बीच भरत शेट्टी नामक एक शख्स वहां पहुंचा, जिसने पिता को लालच दिया कि अगर लड़की इस धंधे में आती है तो वह रोजाना 5 हजार रुपये कमा सकती है। पिता ने महज चंद रुपयों के लिए अपनी बेटी की गरिमा का सौदा कर लिया।

मंगलुरु ले जाकर दो दिनों तक किया गया दरिंदगी का खेल

आरोपी पिता अपनी बेटी को लेकर भरत शेट्टी के साथ मंगलुरु चला गया। रास्ते में लड़की ने पिता को बताया कि वह अपने मासिक धर्म  से है और अस्वस्थ है, लेकिन लालची पिता का दिल नहीं पसीजा। अगले दिन भरत शेट्टी ने लड़की को धमकाया कि कुछ लोग आएंगे और उसे उनके साथ संबंध बनाने होंगे।

पीड़िता ने पुलिस को क्या-क्या बताया?

20 से 45 वर्ष की आयु के चार पुरुषों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। जब लड़की ने विरोध किया और अपनी उम्र का वास्ता देकर छोड़ने की भीख मांगी, तो आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। आरोपी भरत शेट्टी को पैसे देकर वे लगातार दो दिनों तक पीड़िता का यौन शोषण करते रहे।

‘मांस व्यापार’ का सरगना भी धराया

हिम्मत जुटाकर नाबालिग ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता के पिता, नानी और मुख्य आरोपी भरत शेट्टी समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में सामने आया है कि भरत शेट्टी दक्षिण कन्नड़ जिले में देह व्यापार का बड़ा नेटवर्क चलाता है। उसके खिलाफ मंगलुरु और उडुपी में पहले से ही वेश्यावृत्ति के 8 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000