पहले तकिए से घोंटा गला, फिर प्राइवेट पार्ट को दबाया; मौके को अंजाम देते ही फरार हुई पत्नी

हरियाणा के सोनीपत की घटना है। आरोप है कि आपसी विवाद के बाद पत्नी ने पहले मुंह पर तकिया रखकर दम घोंटा और फिर प्राइवेट पार्ट दबाकर जान ले ली। पुलिस अवैध संबंध और पैसों के विवाद, दोनों एंगल से जांच कर रही है। हरियाणा के सोनीपत में पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी।

मृतक का नाम रामकिशन है। वहीं, आरोपी पत्नी का नाम सरिता है। पत्नी ने पहले पति के मुंह पर तकिया रखकर उसका गला घोंटा, फिर फिर यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह बच न सके, उसके प्राइवेट पार्ट जोरदार तरीके से दबा दिए। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सोनीपत के ककाना गांव का रहने वाला रामकिशन पिछले एक साल से कामी रोड स्थित आशीर्वाद गार्डन में चौकीदारी का काम कर रहा था। वह अपने पूरे परिवार के साथ वहीं रह रहा था। मृतक के परिवार का आरोप है कि सरिता के अवैध संबंधों के कारण पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रामकिशन उसे समझाने की कोशिश करता रहा, लेकिन झगड़े थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

रात में दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। घरवालों के अनुसार, सोमवार रात सरिता ने रामकिशन से पैसे मांगे थे। रामकिशन ने घरेलू खर्चों का हवाला देते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई। हालांकि, बाद में दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया और एक ही कमरे में सो गए।

परिजनों का आरोप है कि इसी रात सरिता ने हत्या को अंजाम दिया. हैरान करने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद सरिता सामान्य व्यवहार करती रही। मंगलवार सुबह वह उठी, बच्चों और सास के लिए चाय भी बनाई और फिर सास से यह कहकर घर से निकल गई कि रामकिशन देर से उठेंगे। वह अपने दो बच्चों को साथ ले गई, जबकि बड़े बेटे को दादी के पास छोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

कुछ समय बाद जब बड़ा बेटा कुणाल अपने पिता को जगाने गया, तो रामकिशन नहीं उठा। इसके बाद मां रुक्मणि देवी कमरे में पहुंचीं और रामकिशन को मृत अवस्था में पाया। उसके चेहरे पर तकिया रखा था और प्राइवेट पार्ट में सूजन थी। परिवार ने यह भी आशंका जताई है कि हत्या में सरिता अकेली नहीं थी। पुलिस इस मामले की दो एंगल से जांच कर रही है। एक अवैध संबंध और दूसरा पैसों का विवाद। परिजनों का दावा है कि रामकिशन के पास करीब 5 लाख रुपए थे और वह नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहा था।

क्या बोले एसीपी?

इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी अमित धनखड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कामी रोड पर स्थित आशीर्वाद गार्डन में चौकीदार रामकिशन की हत्या उसकी पत्नी ने आपसी कहासुनी के बाद कर दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000