पापा ने मां की हथौड़े से की हत्या: पूर्व फौजी ने खेला खूनी खेल, हत्या के पीछे कहीं 11 साल पहले की घटना

यूपी के बुलंदशहर स्थित पहासू क्षेत्र के बरौला गांव में सोमवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में 60 वर्षीय वृद्धा यशपाली की मौत हो गई। इसमें यशपाली की बेटियों ने पिता समय सिंह उर्फ सम्मी पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं अन्य परिजन व ग्रामीण आरोप निराधार बता रहे हैं। सीओ शिकारपुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। बरौला गांव सोमवार सुबह वृद्धा यशपाली का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। सेना से सेवानिवृत्त पति समय सिंह उर्फ सम्मी अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद धीरे-धीरे वहां भीड़ जमा हो गई। शाम को मृतका की बेटियां भी घर पहुंचीं, जिन्होंने अपने पिता पर हत्या का आरोप लगाया।

बेटी पूनम ने बताया कि पिता समय सिंह और माता यशपाली के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। आरोप है कि उनके पिता ने हथौड़े से हमला कर उनकी मां की हत्या कर दी। वहीं अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यशपाली की मौत सुबह ही हो गई थी। उस वक्त समय सिंह भी घर पर नहीं था। समय सिंह ने घर पहुंचने के बाद जब यशपाली को मृत देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। वहीं शनिवार रात को स्थानीय पुलिस सूचना पर पहुंची। पुलिस जब शव को पीएम जांच के लिए ले जाने लगी तो बेटियों ने विरोध जताया। उनको समझाने के बाद शव पीएम जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

दो बेटों की 11 साल पहले हो गई थी मौत 

मृतका यशपाली की बेटी सोनिका ने बताया कि वह चार भाई- बहन थे। वर्ष 2014 में उनके भाई धीरज व ललित की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं, सोनिका और बहन पूनम की माता पिता ने शादी कर दी थी। तब से दोनों माता-पिता अकेले रहते थे। महिला यशपाली की मौत की जानकारी मिली है। इसमें पुलिस टीम मौके पर जांच कर रही है। मृतका की बेटी व दामाद से जानकारी ली जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी देहात

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000