पापा ये लोग मेरी हत्या कर देंगे: पिता पहुंचे तो मिली लाश,पिता ने दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या दर्ज कराया मुकदमा

बरेली/उत्तर प्रदेश। आखिरकार वही हुआ जिसका डर पिता को सता रहा था, बेटी बार बार अपने पिता को फोन कर यही कहती थी कि पापा ये लोग मेरी हत्या कर देंगे। बेटी का शव शनिवार रात उनकी ससुराल में लटका मिला। शिक्षिका प्रिया गंगवार की मौत के मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतका के पिता का कहना है कि ससुराल वाले दहेज के लिए प्रिया की पिटाई भी करते थे।

बरेली में शिक्षिका प्रिया गंगवार का शव शनिवार रात उनकी ससुराल में लटका मिला था। प्रिया ने एक साल पहले शिवांशु रस्तोगी से प्रेम विवाह किया था। मृतका के पिता ने दामाद शिवांशु रस्तोगी समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट कराई है। पिता का कहना है कि घटना से पहले बेटी ने उन्हें कॉल किया था और ससुराल से ले जाने की बात कही थी। अग्रसेन नगर कॉलोनी निवासी लेखपाल हरीश कुमार ने बताया कि बेटी प्रिया गंगवार की शादी पवन विहार के गणेशपुरम निवासी शिवांशु रस्तोगी से की थी। परिवारों की सहमति के बाद दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये व कार की मांग करने लगे।

प्रिया ने कहा था- ये लोग मेरी हत्या कर देंगे….

मांग पूरी नहीं होने पर पति शिवांशु, सास अंजली, देवर वरुण रस्तोगी, ससुर संदीप रस्तोगी अक्सर उसकी पिटाई करते थे। प्रिया ने सास-ससुर से शिकायत की तो उन्होंने प्रिया को ही धमकी देकर चुप करा दिया। प्रिया ने अपने पिता को कॉल कर बताया कि मुझे यहां से ले जाओ, वरना ये लोग मेरी हत्या कर देंगे।

कुछ देर बाद शिवांशु ने फोन कर बताया कि वह लोग प्रिया को लेकर अस्पताल जा रहे हैं, आप भी आ जाओ। अस्पताल पहुंचकर देखा तो प्रिया की मौत हो चुकी थी। प्रिया के पिता ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाकर बारादरी थाने में तहरीर दी थी। बारादरी थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

निजी स्कूल में पढ़ाती थी प्रिया….

पड़ोसियों के मुताबिक प्रिया गंगवार और शिवांशु रस्तोगी ने एक साल पहले ही दोनों पक्षों की सहमति से प्रेम विवाह किया था। तब से प्रिया ससुराल में रहती थीं। वह शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं। ससुराल पक्ष के लोगों का टेलरिंग का काम है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000