यात्री कृपया ध्यान दें; हमसफर एक्सप्रेस में जिस पाइप से भरा ट्रेन के टॉयलेट में पानी, उसी पाइप से भरा गया रसोईयान में

कैंट रेलवे स्टेशन पर जिस पाइप से ट्रेन के टॉयलेट में पानी भरा गया उसी से हमसफर के रसोईयान में भी पहुंचाया गया। ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो पटरियों से तीन ड्रम में पानी भरा गया। बांद्रा से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस के रसोईयान में उसी पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे ट्रेन के खड़े होने पर टॉयलेट में भरा जाता है।

मंगलवार दोपहर में कैंट रेलवे स्टेशन पर ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हमसफर एक्सप्रेस में तीन स्टील के कंडाल में उसी पाइप से पानी भरकर तीन लोगों ने रसोईयान में पहुंचाया, जिससे कुछ देर पहले ही एक ट्रेन के टॉयलेट में पानी भरा गया था।

रेलवे की ओर से कुछ ट्रेनों में वातानुकूलित रसोईयान है तो कुछ ट्रेनों में साइड पेंट्री यानी पहले से सामान खरीदकर यात्रियों को बेचा जाता है। वातानुकूलित रसोईयान में खाना, नाश्ता बनाने से लेकर यात्रियों को खिलाने की सुविधा होती है। यात्रियों को दिन और रात में जरूरत के हिसाब से खाना, नाश्ता मिल जाता है।

इस तरह के रसोईयान की सुविधा अमृत भारत ट्रेन, हमसफर एक्सप्रेस सहित कई विशिष्ट ट्रेनों में रहती है। मंगलवार दोपहर 1.15 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर 19091 बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन को वाराणसी में रोक लिया गया। आगे का संचालन कैंसिल होना था। वापसी में वाराणसी से ही बांद्रा ट्रेन जाएगी।

ट्रेन के रुकने के बाद प्लेटफॉर्म पर फुटओवर ब्रिज की सीढ़ी के पास वातानुकूलित रसोई यान का कोच था। यान में काम करने वाले तीन कर्मचारी तीन स्टील का ड्रम लेकर उतरे और प्लेटफॉर्म 4 से नीचे उतरे। इसमें से एक प्लेटफॉर्म 4 पर ही उतर गया जबकि दो कर्मचारी नीचे पटरी पर उतरे।

गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली 15018 काशी एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आई। रेलवे की ओर से एजेंसी के कर्मचारियों ने पहले 15018 के टॉयलेट में पानी भरा। कर्मचारियों के भरने के बाद हमसफर एक्सप्रेस के रसोईयान से आए कर्मचारियों ने तीनों कंडाल में पानी भरने के लिए पटरी पर लगे पाइप से पानी भरा।

वह काशी एक्सप्रेस के जाने का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन वाराणसी स्टेशन से लोकमान्य तिलक के लिए रवाना हुई, दोनों ने बारी-बारी से तीनों कंडाल को उठाया और पटरी पार कर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंचाया। फिर बारी-बारी से तीनों कंडाल को रसोई यान में लेकर गए। मौके पर यात्री पहले तो कुछ समझ नहीं सके जब कंडाल को रसोई यान में रखते देखा तो तरह-तरह की चर्चा करने लगे। पटरियों के पास जहां पाइप लगा है, वहां नाली में गंदा पानी बहता है। साथ ही इसी पाइप से टॉयलेट में पानी भरा जाता है।

क्या बोले अधिकारी

रेलवे की ओर से यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। रसोई यान में काम करने वालों को भी संबंधित अधिकारियों की ओर से समय-समय पर स्वच्छता को लेकर जागरूक किया जाता है। किस परिस्थिति में पटरियों के पास लगे पाइप से पानी भरकर हमसफर एक्सप्रेस के रसोईयान में पहुंचाया गया, इस पर जिम्मेदार लोगों से पूछताछ की जाएगी। इस पर तुरंत रोक लगाई जाएगी। -बीके यादव, एडीआरएम उत्तर रेलवे

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000