पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, परिसर खाली कराया गया

पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में न्यायालय परिसर को खाली कराया गया और जज एवं वकीलों के चेंबर भी तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए। इस घटना ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, सिविल कोर्ट के एक रजिस्टर पर प्राप्त ईमेल में यह धमकी दी गई थी कि 8 जनवरी 2026 को सिविल कोर्ट परिसर में तीन आरडीएक्स आईडीएस से विस्फोट किया जाएगा। इस सूचना के बाद जिला बार एसोसिएशन, पटना के सचिव को पत्र लिखकर सूचित किया गया कि सभी सदस्यों को कोर्ट परिसर खाली करने की कार्रवाई करें।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर न्यायालय परिसर खाली कराया गया। डॉग स्क्वाड्रन मौके पर पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर को छप्पे-छप्पे जांचने में जुट गई। पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कोर्ट के सभी जज, स्टाफ और वकीलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। मौके पर वरिष्ठ एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और पूरी जांच-पड़ताल में जुटे हैं। फिलहाल पुलिस धमकी के स्रोत और इसे देने वाले व्यक्तियों की खोज में सक्रिय है।

वहीं, पटना सिविल कोर्ट को RDX बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गयाजी सिविल कोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खतरे के मद्देनज़र सिविल कोर्ट के सभी जज और कोर्ट कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकाल दिया गया। मौके पर वरिष्ठ एसपी समेत कई उच्च पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारी अब कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ धमकी देने वाले की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000