माफिया अतीक के भाई माफिया अशरफ की फरार पत्नी जैनब फातिमा के आलिशान मकान को पीडीए ने किया ध्वस्त

प्रयागराज। कुख्यात माफिया रहे अतीक अहमद और उसके भाई माफिया अशरफ की मौत के बाद भी इनके अवैध साम्राज्य पर योगी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। अतीक अहमद और अशरफ की कई बेनामी और अपराध से अर्जित संपत्तियों पर अब तक बुलडोजर कार्रवाई के साथ ही कुर्की की कार्रवाई भी हो चुकी है।इसी कड़ी में गुरुवार को अशरफ की फरार पत्नी जैनब फातिमा उर्फ रूबी के करोड़ों के आलीशान मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया है।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अकबरपुर सल्लाहपुर में यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की जमीन पर बने इस अवैध मकान पर बुलडोजर चला है।प्रयागराज विकास प्राधिकरण गुरुवार को दोपहर 12 बजे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की,जिस मकान का ध्वस्तीकरण किया उसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वक्फ बोर्ड की जमीन पर बने इस अवैध मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर पीडीए ने पहले ही अपनी जांच पड़ताल और विधिक कार्रवाई पूरी कर ली थी। पीडीए ने पहले ही ध्वस्तीकरण का नोटिस भी जारी कर दिया था।

अनुमान के मुताबिक लगभग 7 बीघा जमीन अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा और उसके भाई जैद और सद्दाम ने कब्जा कर रखी थी। 50 करोड़ से अधिक कीमत की वक्फ बोर्ड की जमीन कब्जा करने को लेकर नवंबर 23 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी,जिसके बाद इस मकान को धूमनगंज थाना पुलिस ने 3 दिसंबर 23 को गैंगस्टर एक्ट में मुनादी कराकर कुर्क कर लिया था।

बताते चलें कि विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा कर्मियों की दिनदहाड़े गोली मारकर 24 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने जैनब फातिमा को भी आरोपी बनाया है। भगोड़ा घोषित हो चुकी जैनब फातिमा पर पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है। फरार होने के पहले जैनब फातिमा उर्फ रूबी इसी मकान में रहती थी।

बता दें कि कुख्यात माफिया अतीक अहमद और माफिया अशरफ की बीते साल 15 अप्रैल को मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय काल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दरअसल रात में अतीक और अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। अतीक और अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे।तभी मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे हमलावरों ने अतीक के सिर के पास गन सटाकर गोली मार दी थी। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की थी। गोली लगते ही अतीक और उसका भाई अशरफ जमीन पर गिर पड़े थे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीनों हमलावरों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000