एएमयू में होली मनाने की मिली मंजूरी, पहले AMU प्रशासन ने किया था, इंकार

अलीगढ़। मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली मनाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है।यूनिवर्सिटी के एनआरएससी हॉल में होली मिलन समारोह की यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अनुमति दे दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एएमयू प्रशासन से हिंदू छात्रों ने एनआरएससी हॉल में होली मिलन समारोह मनाने की अनुमति मांगी थी। एएमयू प्रशासन ने पूर्व में अनुमति देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि नई परंपरा पढ़ने नहीं देंगे।
हालांकि अब एएमयू प्रशासन ने इसके लिए अनुमति दे दी है।एनआरएससी हॉल में यूनिवर्सिटी का कोई भी छात्र 13 और 14 मार्च को आकर होली खेल सकता है। 2 दिन एएमयू छात्रों के लिए खुला रहेगा। एनआरएससी हॉल में जमकर रंग और गुलाल उड़ाएं।

भाजपा सांसद का बयान…

अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली मनाने संबंधी विवाद को यह कहकर और बढ़ा दिया कि कोई भी किसी को एएमयू परिसर में होली मनाने से नहीं रोक सकता।
सतीश गौतम ने हिंदू छात्रों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि अगर किसी हिंदू छात्र को परिसर में होली मनाने में कोई समस्या आती है तो उसकी मदद करने के लिए मैं मौजूद हूं।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एएमयू प्रशासन पर हिंदू छात्रों को परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति न देने का आरोप लगाया। सतीश गौतम ने इस विवाद को और बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी जगह होली खेलने के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

कोई मारपीट करेगा तो उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा…

ऐसे समारोहों से उत्पन्न होने वाली संभावित आपत्तियों या विवादों के बारे में पूछे जाने पर सतीश गौतम ने एक धमकी भरी टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई मारपीट करेगा तो उसे ऊपर पहुंचा दिया जाएगा। बुधवार को कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी गई थी, लेकिन इसे कथित तौर पर अस्वीकार कर दिया गया।
स्थानीय कांग्रेस नेता और अलीगढ़ से पूर्व विधायक विवेक बंसल ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए एएमयू में होली मनाने को लेकर जानबूझकर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। एएमयू के पूर्व छात्र बंसल ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम हमेशा एएमयू में दोस्तों के साथ होली मनाते थे और मुझे इस मामले पर किसी से कोई कटुता या विरोध की बात याद नहीं आती।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000