शादी समारोह से लौट रही पांच महिलाओं को पिकअप ने रौंदा; तीन की मौत और दो मेडिकल कॉलेज रेफर

महोबा जिले में कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक पैलेस में बुधवार की रात आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में खाना बनाकर लौट रहीं पांच महिलाओं को पीछे से आ रही पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। शहर के मोहल्ला कल्याण सागर निवासी स्व. फूलचंद्र की पत्नी भगवती (50), डाकबंगला निवासी स्व. बालकिशन की पत्नी गीता (35), भटीपुरा निवासी शंभू की पत्नी तुलसिया (65), अपनी बहू राजकुमारी उर्फ कपूरी (40) व भटीपुरा निवासी कालीचरण की पत्नी श्यामारानी (40) हाईवे स्थित मीना पैलेस में पूड़ी बनाने के लिए मजदूरी पर गईं थीं।

पिकअप ने पांचों महिलाओं को कुचल दिया

रात करीब ढाई बजे काम खत्म करके सभी महिलाएं पैदल घर लौट रही थीं। जैसे ही वह मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर के पास पहुंची, तभी छतरपुर की ओर से तेज रफ्तार पिकअप ने पांचों महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में भगवती और श्यामारानी की मौके पर मौत हो गई, जबकि गीता की जिला अस्पताल में उपचार दौरान दम तोड़ दिया।

पिकअप चालक के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर

वहीं, हादसे में घायल तुलसिया व उसकी बहू राजकुमारी को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। श्यामारानी के बेटे संतोष ने पिकअप चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह और कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000