अबू धाबी के BAPS हिंदू मंदिर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, वैश्विक आरती में लिया हिस्सा

अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन संपन्न हो गया है। इस मंदिर के उद्घाटन में पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे। यह मंदिर पश्चिम एशिया में आकार के हिसाब से सबसे बड़ा है। इस मंदिर के सात शिखर हैं जो सात अमीरातों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मंदिर में खाड़ी देश के लिहाज से ऊंटों की नक्काशी और राष्ट्रीय पक्षी बाज भी पत्थरों पर बना है। दुबई-अबू धाबी शेख जायेद हाइवे पर अल रहबा के पास बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) की ओर से निर्मित यह हिंदू मंदिर करीब 27 एकड़ जमीन पर बना है। इस मंदिर को बनाने में 700 करोड़ रुपए की लागत लगी है।

मंदिर उद्घाटन के हाइलाइट्स…

  • मंदिर से जुड़े पुजारी पीएम मोदी को मंदिर दिखा रहे हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर पहुंचे।
  • यह मंदिर भारत और यूएई की दोस्ती की मिसाल माना जाता है।
  • पीएम मोदी मंदिर बनने से जुड़ी प्रक्रिया के वीडियो को देख रहे हैं।
  • पीएम मोदी ने ‘दिव्यता की आंख’ से मंदिर के दर्शन किए।
  • पीएम मोदी मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं, जहां भव्य संगीत बज रहा है।
  • पीएम मोदी ने गंगा-यमुना के जल में कलश से पानी डाला।
  • पीएम मोदी मंदिर में पहुंचे। उन्हें अंदर की संरचना दिखाई जा रही है। पूरा मंदिर ऐसी संरचनाओं से भरा है जो विश्व कल्याण का संदेश देती है।
  • पीएम नरेंद्र मोदी विधि विधान से मंदिर का उद्घाटन करने जा रहे हैं।
  • पीएम मोदी मंदिर में आरती करेंगे। यह वैश्विक आरती होगी। BAPS के 1500 मंदिरों में एक साथ आरती की जाएगी।
  • अमेरिका कनाडा के मंदिरों में भी इस दौरान आरती की गई। जिसका लाइव टेलीकास्ट हुआ।
  • जर्मनी, फ्रांस, यूके में भी मंदिर में भक्तों ने आरती की।
  • पीएम मोदी ने मंदिर में विराजमान मूर्तियों के चरणों में फूल रखे।
  • मंदिर का उद्घाटन हो गया है।
  • पीएम मोदी मंदिर के कलात्मक स्तंभों को देख रहे हैं।
  • पीएम मोदी अब मंदिर के बाहरी हिस्सों को देख रहे हैं। इस मंदिर के सात शिखर यूएई के सात अमीरातों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • मंदिर के पत्थरों पर बुर्ज खलीफा जैसी यूएई की प्रमुख संरचनाएं बनी हैं।
  • पीएम मोदी ने भगवान स्वामीनारायण के मंदिर का जलाभिषेक किया।
  • मंदिर के अभिषेक मंडप की छत पर भगवान की तस्वीरें बनी हैं।
  • अभिषेक मंडप पर अरब और भारतीय संस्कृति का मेल दिखता है।
  • पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान से मुलाकात की।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम लोगों से मिल रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000