23 को काशी आएंगे पीएम मोदी,क्रिकेट स्टेडियम समेत देंगे कई सौगात

वाराणसी। देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को आएंगे। पीएम लगभग डेढ़ बजे काशी में बन रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद 3.15 बजे रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे,जहां सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेंगे। इस दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में बने 16 अटल आवासीय विद्यालय का भी पीएम उद्घाटन करेंगे।

जानें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की खासियत…

बता दें कि लंबे समय से आध्यात्मिक नगरी काशी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का अब इंतजार अब खत्म होने वाला है।विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिहाज से इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।यह क्रिकेट स्टेडियम काशी के राजातालाब में बनने वाला आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा।यह 30 एकड़ की भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इसके निर्माण में 450 करोड़ रुपये खर्च होंगे।इस स्टेडियम की विषयगत वास्तुकला देवाधिदेव महादेव से प्रेरणा लेती है, जिसमें अर्धचंद्राकार छत के कवर, त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइट, घाट की सढ़ियों पर आधारित बैठने की व्यवस्था, बेलपत्र के आकार की धातु की चादरों में डिजाइन विकसित किए गए हैं।इस स्टेडियम में एक साथ 30 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी।

आवासीय विद्यालयों का होगा उद्घाटन…

यूपी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच सभी तक हो इसके लिए पूरे यूपी में 1115 करोड़ रुपये की लागत से कुल 16 अटल आवासीय विद्यालयों की शुरुआत की गई है।ये आवासीय विद्यालय मजदूरों, निर्माण श्रमिकों और कोविड 19 के दौरान अनाथ हुए बच्चों के लिए शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और बच्चों का समग्र विकास में मदद करना है। प्रत्येक स्कूल को 10-15 एकड़ की जमीन पर बनाया गया है। इसमें कक्षाएं, खेल मैदान, प्ले ग्राउंड, मनोरंजन क्षेत्र, एक मिनी सभागार, छात्रावास परिसर, मेस और कर्मचारियों के आवासीय फ्लैट हैं। इन प्रत्येक आवासीय विद्यालयों में 1000 छात्रों को समायोजित करने का इरादा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000