केमिकल कारोबारी की हत्या में शामिल 25 हजार का ईनामी नौकर को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

आगरा के केमिकल कारोबारी दिलीप गुप्ता की हत्या और डकैती के मामले में वांछित तथा 25 हजार रुपये के इनामी उनके घरेलू सहायक लोकेश को पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लोकेश को पुलिस ने जिला जेल रोड पर घेरा। खुद को घिरा हुआ देखकर उसने गोलीबारी शुरू कर दी और जवाब में पुलिस की ओर से चलाई गई एक गोली उसके पैर में लगी। पुलिस के मुताबिक लोकेश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कारोबारी की हत्या का है मामला…

आरोप है कि घरेलू सहायक लोकेश ने कर्ज उतारने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लूट में शामिल मास्टरमाइंड कासिम, राजू कुशवाहा सहित छह लोगों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। पुलिस उपायुक्त (नगर)सूरज कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे लोकेश के जेल रोड पर आने की सूचना मिली जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि लोकेश के पास से एक तमंचा, डीवीआर, 3320 रुपये नकदी, सोने की चेन बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि शहर के सुल्तानगंज निवासी दिलीप गुप्ता रसायन कारोबारी थे और एक अप्रैल 2024 को डकैती के दौरान उनकी हत्या कर दी गयी थी।

अपराधियों की दो जगह, जेल या जहन्नम…

ताजगंज अंतर्गत हरजूपुरा निवासी लोकेश उनका घरेलू सहायक था और वही तीन आरोपियों को ग्राहक बनाकर गुप्ता के पास लाया था। बता दें कि यूपी में माफिया और अपराधियों के खिलाफ लगातार यूपी पुलिस और एसटीएफ का एक्शन जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ कई मंचों से बोल चुके हैं कि अगर व्यापारियों या बेटियों के लिए कोई घातक बनेगा तो उसका इलाज किया जाएगा। चुनाव प्रचार करने के लिए नैनीताल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ही खुले मंच से कहा कि व्यापारियों और बेटियों को परेशान करने वालों के लिए दो ही स्थान है। जेल या जहन्नम।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000