स्पेशल सेल द्वारा अंतरराज्यीय अवैध हथियार सिंडिकेट का किया भंडाफोड़ उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में दलित हत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated Apr 9, 2025 319 प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पट्टी कोतवाली के उपनिरीक्षक ओमकार सिंह यादव ने टीम के साथ एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। स्पेशल जज एससी-एसटी कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रमईपुर नेवादा निवासी राकेश कुमार वर्मा को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ दलित हत्या का मामला दर्ज है। इसके अलावा एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अपराध 319 Share