पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में दो के पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद में गोकशी करने वाले और मोबाइल स्नेचिंग करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दो अलग -अलग घटनाओं में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। वहीं, पांच आरोपितों को दबोचा गया है।
पहली घटना में ट्रानिका सिटी पुलिस ने सोमवार आधी रात मुठभेड़ के बाद दो गोकशी करने वाले आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा कारतूस और उपकरण बरामद हुए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रानिका सिटी पुलिस टीम रात के समय गेट नंबर दो के निकट चेकिंग कर रही थी।

 

इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्तियों को टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया। पुलिस इशारा देख तेजी से पीछे की तरफ बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने पीछा किया तो इन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पूछताछ में कबूला जुर्म…

पुलिस टीम के जवाबी कार्रवाई पर एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी और वह घायल होकर बाइक समेत गिर पड़े। पुलिस ने घेराबंदी कर घायल बदमाश को दबोच लिया। मौके से भाग रहे दूसरे साथी को भी कुछ दूरी पर घेराबंदी कर पकड़ लिया।

एसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित की पहचान सैदन गली अमरोहा हाल पता दिल्ली जाफराबाद के चांद उर्फ अरशद और सम्भल थाना नाला के आहद के रूप में हुई है हैं। चांद उर्फ अरशद के दाएं पैर में गोली लगी है। घायल ने पूछताछ में बताया कि 14 जनवरी को आवास विकास के जंगलों में मिले अवशेष मेरे द्वारा ही फेंके गए थे।

बताया कि अपने अन्य साथियों संग मिल आवारा पशुओं को पकड़ ले जाते हैं काटने के बाद उनके अवशेष जंगलों में फेंक देते हैं। गौकशी की घटना अपने अन्य साथियों संग मिलकर हमने ही की थी। एसीपी ने बातया कि घायल आरोपित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस, गौकशी करने के औजार एक चाकू, एक गंडासा, एक पाइप, रस्सी तथा एक बाइक बरामद की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000