बुर्के की आड़ में जेल के अंदर छिपाकर ले जाती थीं गांजा, पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मंडल जिला कारागार में विचाराधीन कैदियों को गांजे की सप्लाई करने का मामला प्रकाश में आया है। जेल के कैदियों को उनकी डिमांड के मुताबिक मुंह मांगे दाम पर गांजे की आपूर्ति पूर्ति की जाती थी। इस मामले में पुलिस ने जिले की ही 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं। ये महिलाएं बुर्के की आड़ में कैदियों से मिलने के बहाने उनको गांजे की सप्लाई करती थीं। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि जेल में मुलाकात के दौरान उनसे गांजे की डिमांड की जाती थी। इसके बाद महिलाएं बाहर से कपड़ों में नशीला पदार्थ छिपाकर उन कैदियों तक गांजा पहुंचाने जाती थीं। इस बार भी महिलाएं गांजे की सप्लाई करने के लिए मंडल जिला कारागार में पहुंचीं। स्थानीय पुलिस मिली सूचना पर चौकन्नी बनी रही। जब इन महिलाओं को संदेह की दृष्टि से देखा गया और इनकी गहनता से जांच की गई तो पुलिस ने पाया कि उन्होंने अपने बुर्के और कपड़े में गांजा छिपा रखा था। चारों महिलाओं के पास से लगभग 4 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ।

शबाना, शबनम, शहनाज और मदीना नाम की महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इसके साथ ही जेल में बंद कैदी अरमान और इस्माइल को भी इस मुकदमे में आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा और एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गयी है। एसपी सिटी आजमगढ़ शैलेंद्र लाल ने खुलासा करते हुए बताया कि 4 महिलाओं की गिरफ्तारी जिला कारागार के बाहर से की गई है। इनसे 4 किलो गांजा बरामद हुआ है।पुलिस को 4 महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लगी थी, तभी महिला कांस्टेबल को बुलाया गया और उनसे महिलाओं की तलाशी करवाई गई। उन्होंने बताया कि संज्ञान में आया कि महिलाएं 4 किलो गांजा लेकर आई थीं। जेल के अंदर अरमान और इस्माइल को सप्लाई करने जा रही थीं। इन चारों महिलाओं के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000