गिरफ्तार दोनों अभियुक्त की फोटो अपराधउत्तरप्रदेशवाराणसी चचेरी बहनों को भगाकर ले जाने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों लड़कियां भी हुईं बरामद, पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम को दिया 25 हजार इनाम By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 19, 2024 464 वाराणसी। आदमपुर पुलिस ने दो नाबालिग चचेरी बहनों को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं दोनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया। पुलिस आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस कमिश्नर ने पुलिस टीम को 25 हजार नकद इनाम दिया। आरोपित नाबालिग बहनों को भगाकर गोवा ले गए थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपित संतोष साहनी और रघुवीर साहनी को दक्षिणी गोवा के मडाल जनपद के कुडैम इंडस्ट्रीयल एरिया से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर दोनों लड़कियों को भी बरामद कर लिया। पुलिस टीम में आदमपुर एसओ के साथ ही एसआई चंदन कुमार, राजकुमार, महिला एसआई नेहा नायक, कांस्टेबल अंकित गौतम शामिल रहे। samachar 464 Share