प्रतापगढ़ में DAP खाद बेंचकर करोड़ों रूपये का गबन कर फरार रहने वाले PCF के रीजनल मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पिछले करीब 8 माह पूर्व डीएपी खाद में गबन किए जाने का मामला सामने आया था। डीएपी खाद की पूरी रैक गायब कर दी गई थी। इस मामले में पीसीएफ के जिला प्रबंधक प्रतापगढ़, धीरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज, संजीव कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। भंडार नायक संतोष कुमार के साथ मिलीभगत से जनपद प्रतापगढ़ में करोड़ों रूपये की डीएपी खाद गोदाम से गायब कर बाजार में बेंच ली गई और पैसा वसूलकर बंदरबांट कर लिया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब जिला प्रबंधक का तवादला हुआ और नए जिला प्रबंधक धनंजय तिवारी ने जनपद प्रतापगढ़ में पद भार ग्रहण किया। 

जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल के निर्देश पर पीसीएफ के भंडार नायक संतोष कुमार, पटल प्रभारी दिनेश कुमार व दिनेश मौर्य और जिला प्रबंधक प्रतापगढ़, धीरेन्द्र कुमार सहित क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज, संजीव कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज, संजीव कुमार व जिला प्रबंधक प्रतापगढ़ धीरेन्द्र कुमार लगातार फरार चल रहे थे। प्रतापगढ़ की पुलिस ने बुधवार 21 सितंबर, 2022 को पीसीएम के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज, संजीव कुमार को उनके फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ निवास से गिरफ्तार किया है।

खाद बेंचकर धन को गबन कर लेने के आरोपी होने के बाद शासन ने पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज, संजीव कुमार को निलंबित कर दिया था। वर्तमान में वह निलंबित चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर से उप निरीक्षक राजकुमार मिश्रा, उप निरीक्षक सतीश यादव मय हमराह दीपक एवं amit यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 39/2022 धारा- 409, 120बी भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त संजीव कुमार पुत्र ईश्वर दयाल सागर निवासी- भोलेपुर प्रीतम नागला, थाना- फतेहगढ़, जनपद फर्रुखाबाद को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000