अश्लील वीडियो बना रहे यूट्यूबर को पुलिस ने दबोचा, शहरवासियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ शहर के विकास चौराहे पर रील के नाम पर अश्लीलता फैला रहे एक यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। यह युवक लगातार सोशल मीडिया पर फूहड़ और आपत्तिजनक वीडियो डाल रहा था, जिससे न सिर्फ महिलाओं और युवतियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को युवक द्वारा बनाया गया एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। रविवार को पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बांकेगंज रोड निवासी अरविंद को हिरासत में लिया और शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। इससे पूर्व भी युवक के खिलाफ इसी प्रकार की शिकायतें आ चुकी हैं, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं देखा गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास चौराहा यूट्यूबरों के लिए अश्लील रील बनाने का अड्डा बनता जा रहा है। कई बार तो वीडियो बनाते समय राह चलती महिलाओं और युवतियों को जानबूझकर कैमरे में लाने की कोशिश की जाती है, जिससे वे खुद को असहज महसूस करती हैं। कई बार तो स्थिति ऐसी हो जाती है कि लोगों को राह बदलनी पड़ती है।

इन वीडियो शूटिंग के चलते ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा जाती है। युवक बीच सड़क पर कैमरा और ट्राइपॉड लगाकर रील बनाता है, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। राहगीरों और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

घटना के बाद शहरवासियों में रोष है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे यूट्यूबरों पर सख्त कार्यवाही की जाए जो सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाकर समाज में गलत संदेश दे रहे हैं। साथ ही पुलिस को विकास चौराहे पर नियमित निगरानी रखने की अपील की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000