नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पूर्व विधायक का पौत्र बेटों संग हुआ गिरफ्तार 

गोरखपुर।  नकली नोट छापकर बाजार में खपाने वाले गिरोह का गोरखपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर गगहा पुलिस ने इनके पास से नकली नोट समेत कई सामान बरामद किए हैं। बांसगांव धनौड़ा का रहने वाला गिरोह का सरगना राहुल वाराणसी की पूर्व विधायक का पौत्र है, जो अपने बेटों के सहारे धंधे को चला रहा था। गिरफ्तार आरोपितों में सरगना राहुल सिंह, इसका दूसरे नंबर का बेटा अवनीश सिंह उर्फ अवनीश राय और बड़हलगंज, बेदौली निवासी चांद मोहम्मद शामिल हैं। राहुल का बड़ा बेटा विकास और देवरिया के गड़ही का रहने वाला विक्रम जायसवाल फरार है। यह गिरोह सात वर्षों से नकली नोट बनाने का कारोबार कर रहा था। अब तक लाखों रुपये के नोट बाजार में उतार चुका है। राहुल व विक्रम पहले भी जेल जा चुके हैं।

वीडियो से खुला राज…

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि गगहा पुलिस को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो मिला था। वीडियो में एक व्यक्ति नकली नोट बना रहा था। उसकी जांच करने पर पुलिस को हाटा बाजार में नकली नोट चलाने वाले एक युवक के बारे में पता चला। पुलिस ने चांद मोहम्मद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसने बताया कि उसे एक अन्य व्यक्ति बाजार में नकली नोट चलाने के लिए देता है। पुलिस ने पुराने मामलों की जांच की तो राहुल के बारे में जानकारी मिली।

ग्राहकों को ऐसे करता था आकर्षित…

पुलिस ने घर का पता करके बांसगांव के धनौड़ा से राहुल को गिरफ्तार किया। इसके बाद पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ। सरगना राहुल ने पूछताछ में बताया कि वह अपने बड़े बेटे विकास व दूसरे नंबर के बेटे अवनीश के साथ मिलकर नकली नोट बनाता है। उसके बेटे और देवरिया का विक्रम ग्राहकों को लाते थे। ग्राहकों के सामने दो-तीन नोट बनाकर दिखाया जाता और असली नोट के बदले दोगुणा कीमत के नोट छापने के लिए विशेष प्रकार का काला कागज व रसायन उन्हें दे दिया जाता था।

मूलरूप से वाराणसी का रहने वाला है राहुल…

सरगना राहुल वाराणसी जिले के जनसा थाना क्षेत्र के सरौनी गांव का मूल निवासी है। एक वर्ष का था, तभी मां के साथ बांसगांव, धनौड़ा स्थित ननिहाल चला आया। पहले वह गगहा में किराए पर रहता था। 20 वर्ष पहले धनौड़ा में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहने लगा। राहुल ने बताया कि वह 56 वर्ष का है। दादी धनेश्वरी देवी विधायक थीं और मामा वन विभाग में अधिकारी। किडनी की डायलिसिस होने के कारण इस समय वह वॉकर के सहारे चलता है। बेटों के सहारे वह धंधे को चला रहा था। यह एक काले पेपर पर केमिकल डालकर एक ही सीरीज के 10, 20, 50, 100, 200 व 500 रुपये के नकली नोट बनाता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000