पुलिस ने किया खुलासा, गाली देने पर दोस्तों ने की थी शिक्षक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। मुरादनगर के सुराना गांव में शिक्षक आदेश त्यागी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब के नशे में हुई कहासुनी और गाली-गलौज होने पर शिक्षक के सिर पर डंडा मारा था और बेहोश हो जाने पर कुएं में फेंक दिया था। डूब जाने से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा हो जाने का दावा किया है। पुलिस कॉल डिटेल के जरिये आरोपियों तक पहुंची। वारदात 13 अगस्त की थी। शिक्षक का शव 25 अगस्त को बरामद हुआ था। शिनाख्त के बाद सात सितंबर को शिक्षक के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुराना के नवरत्न, सौरभ और गौरव हैं। इनका साथी मोनू फरार है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सुराना के जंगल में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हुई तो आदेश ने उन्हें गाली दी।

इसी बात पर मामला बढ़ गया और वहां पड़े डंडे से उन्होंने आदेश पर हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगने से वह बेहोश हो गया मरा समझकर उन्होंने पास के कुएं में फेंक दिया। एसपी देहात ने बताया कि बागपत के गांव चमरावल निवासी आदेश त्यागी निठारी के सुठारी कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक थे। वह सुराना गांव में ही रह रहे थे। पूछताछ में हुआ खुलासा एसपी देहात ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो रिपोर्ट में पानी से डूबकर मौत होने की बात सामने आई। शिक्षक की कॉल डिटेल में उनके संपर्क में आए लोगों से पूछताछ की तो आरोपियों का पता चला। आखिर बार मिले उनके साथियों से पूछताछ की गई तो घटना का खुलासा हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनकी आदेश त्यागी से दोस्ती थी। आदेश सुराना गांव में रहते थे। कई-कई दिन में वह अपने घर जाते थे। ऐसे में वह सभी मिलकर अक्सर साथ में शराब पीते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000