पुलिस ने किया खुलासा अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने पति के प्रेमिका की करवाई थी हत्या 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मुरादनगर में तीन अगस्त को हिंडन नदी के किनारे मिले युवती के गोली लगे शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, युवती रागिनी के प्रॉपर्टी डीलर से संबंध थे। यह बात प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी को पसंद नहीं थी। इसलिए पत्नी ने ही अपने भाई के साथ मिलकर रागिनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी और हत्या कराकर रागिनी के शव को हिंडन के किनारे फेंक दिया था। इस मामले में पिस्टल मुहैया कराने वाले युवक समेत दो लोग फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि शव की पहचान रागिनी निवासी कृष्णा वाटिका, रघुनाथपुर, नोएडा के रूप में हुई थी। रागिनी प्रॉपर्टी डीलर बंटी निवासी अपना घर कॉलोनी, थाना कोतवाली हापुड़ के यहां नोएडा स्थित उसके कार्यालय में डेढ़ साल से नौकरी करती थी। रागिनी का प्रॉपर्टी डीलर से प्रेम-प्रसंग हो गया। वह उसकी पत्नी बनकर रहना चाहती थी। बंटी रागिनी की मौज-मस्ती का पूरा खर्च भी उठा रहा था। यह बात बंटी की पत्नी राखी को पता चल गई थी।

पहले उसने अपने पति और रागिनी को समझाकर अलग होने के लिए कहा, लेकिन दोनों नहीं मान रहे थे। इसी कारण राखी ने अपने भाई अमित निवासी रावली कलां मुरादनगर, जो अपने जीजा के पास रहता है, के साथ मिलकर रागिनी को रास्ते से हटाने की साजिश रची। अमित ने अपने दोस्त करण और अंकुर निवासी सोटा वाली, हापुड़ के साथ मिलकर वैन्यू कार में रागिनी का नोएडा से अपहरण कर लिया। करण और अंकुर ने पिस्टल से एक गोली रागिनी के सिर और छाती में मारी। उसकी मौत होने के बाद हिंडन नदी के किनारे फेंक दिया। अब बंटी, उसके साले अमित, पत्नी राखी गोली मारने वाले करण और अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो कारतूस बरामद किए हैं। बंटी पर आरोप है कि उसको तीन अगस्त को ही रागिनी की हत्या का पता चल गया था। उसने ही रागिनी के शव को ठिकाने लगाने में आरोपियों की मदद की और आरोपियों को पनाह भी दी। डीसीपी ने बताया कि मामले में अभी सुमित और रामू फरार हैं, उन्होंने अमित को पिस्टल मुहैया कराई थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000