पुलिस हुई शर्मशार; कार के पास अर्द्धनग्न हालत में पड़ी थी बेसुध महिला, वर्दीधारी भी नशे में दिखा तो मामले की जांच में जुटी पुलिस

विजयनगर थानाक्षेत्र में हाईवे पर उस समय बड़ा हंगामा हो गया जब पुलिस की वर्दी में ड्राईविंग सीट पर बैठा शख्स कार चलाने लायक नहीं रहा, और कार डिवाइडर से जा टकराई। हैरतअंगेज तो यह है कि नशे में यह कथित पुलिस कर्मी कार में अकेला नहीं था। कार की पिछली सीट पर एक महिला भी अर्द्धग्न हालत में नजर आ रही है और वह भी नशे में बेसुध है। बताया जा रहा है कि वीडियो में कैद होने से पहले महिला बेसुध हालत में कार के बाहर पड़ी हुई थी।

डिवाइडर से भी टकराई कार…

वीडियो में में जो आप देख रहे हैं यह उस वक्त का नजारा है जब भीड़ को देखकर वर्दीधारी कार भगाने का प्रयास कर रहा है और आखिर वह मौके से कार लेकर निकल भी गया। इस दौरान कार डिवाइडर से टकरा जाने की भी सूचना है। बेसुध और अर्द्धनग्न हालत में महिला को देख मौके पर भारी भीड़ लग गई। लोगों को कार सवार पुलिसकर्मी के साथ खूब ह‌ूटिंग की और भीड़ में से ही किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को ट्वीटर पर खूब देखा जा रहा है।

गाजियाबाद में तैनात बताया जा रह‌ा कांस्टेबल…

वीडियो के कार की ड्राईविंग सीट पर पुलिस की वर्दी में यह शख्स गाजियाबाद नगर जोन में तैनात एक कांस्टेबल बताया जा रहा है। हालांकि डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने इस बात की पुष्टि नह‌ीं की है। उन्होंने कहा है सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की सूचना पर विजयनगर थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस की वर्दी में कौन था, यह पता लगाने के लिए कार की नंबर के आधार जांच कराई जा रही है।

डीसीपी सिटी राजेश कुमार बोले…

अभी सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है, वीडियो में एक गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी है। उस गाड़ी में बैठा हुआ एक वर्दी धारी बेसुध अवस्था में नशे की हालत में लग रहा है। गाड़ी के पास ही एक महिला भी है। वह भी बेसुध व नशे की हालत में है दिख रही है, यह वीडियो किसी आम व्यक्ति द्वारा बनाया गया है। वीडियो में प्रदर्शित गाड़ी नंबर के आधार पर उक्त गाड़ी की तलाश व अन्य आवश्यक कार्यवाही थाना विजयनगर पुलिस द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000