विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

हत्या कर भाग रहे बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली दूसरा बदमाश मौके से हुआ फरार

मेरठ। हत्या कर फरार आरोपियों की परतापुर थाना क्षेत्र में एसओजी टीम की मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार किये गए आरोपी के पैर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शास्त्रीनगर में बुधवार को खुलेआम बदमाशों ने प्रदीप शर्मा नाम के व्यक्ति को गोली मार दी थी। जिससे प्रदीप की मौत हो गयी थी। इस हत्या के बाद आरोपी के पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं गोलियां चलाने वाले हत्यारों को पकड़ने के लिए मेरठ एसओजी टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम ने हत्या करने वाले आरोपियों को परतापुर थाना क्षेत्र के लाल क्वार्टर इलाके में घेर लिया।

पुलिस के रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर भी गोली चला दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए मुठभेड़ के दौरान आरोपी समीर निवासी गेसूपुर थाना भावनपुर को मार दी जो उसके पैर में लगी और वह वहीँ गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी मनीष वहां से भागने में कामयाब हो गया। एसओजी टीम और पुलिस ने सर्च अभियान चलाया पर आरोपी मनीष को पकड़ने नाकाम रही। घायल आरोपी समीर को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी समीर के पास पुलिस को एक देशी पिस्टल, खोखा व कारतूस बरामद किया है। दूसरे आरोपी मनीष की तलाश तेज कर दी है। एसपी सिटी पीयूष मौके कहा कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000