पुलिस की कुख्यात बदमाश नाज‍िम से हुई मुठभेड़,पैर में लगी गोली,किया गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन और खेतासराय पुलिस की संयुक्त टीम की मंगलवार रात कुख्यात बदमाश मोहम्मद नाजिम से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि महराजगंज के लमहन का रहने वाला कुख्यात बदमाश मोहम्मद नाजिम पर विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।मिली जानकारी के अनुसार‌ खुटहन थाना प्रभारी रोहित कुमार मिश्र और खेतासराय थाना प्रभारी चंदन राय पुलिस टीम के साथ लगभग 12 बजे मिले सुराग पर पटैला-रसूलपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल सवार कुख्यात बदमाश मोहम्मद नाजिम वापस मुड़कर भागने लगा।

पुलिस टीम ने बदमाश नाजिम का पीछा किया।पीछा करने पर कुछ ही दूरी पर गिरने के बाद नाजिम ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। पुलिस टीम ने भी अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई तो दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगने पर नाजिम गिर गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल कुख्यात बदमाश नाजिम को उपचार के लिए सीएचसी खुटहन फिर वहां से जिला अस्पताल भेजा गया है। नाजिम के पास से 315 बोर का तमंचा, खोखा, एक कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई।

नाजिम के पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।बता दें कि गिरफ्तार कुख्यात बदमाश मोहम्मद नाजिम पर जौनपुर जिले के पंवारा, बदलापुर, महराजगंज और सुजानगंज थाने में चोरी, हत्या का प्रयास, साजिश रचने, प्राणघातक चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी, गो-वध निवारण, एनडीपीएस, गुंडा एक्ट आदि धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000