पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश से पुलिस की हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

शामली जनपद के कैराना में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया। बताया गया कि रविवार रात करीब 10 बजे मोहल्ला अफगानान में फोन पर गेम खेल रहे आलम से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। सूचना पर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, सोमवार सुबह एसपी अभिषेक के निर्देश पर पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को अलीपुर रोड घिस्सुगढ़ के पास रजवाहे की पुलिया पर घेर लिया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिए। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में शहजाद निवासी मोहल्ला गुली छड़ियान के दाहिने पर में गोली लग गई।

जिससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए घायल बदमाश और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दूसरे बदमाश ने अपना नाम फारुख उर्फ उस्मान निवासी मोहल्ला गुली छड़ियान बताया। बाद में पुलिस ने घायल बदमाश शहजाद को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से एक दिन पहले लूट गया मोबाइल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, दो कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की। एसपी अभिषेक ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि रविवार रात में वह लूट के इरादे से जा रहे थे, इस दौरान एक बच्चा हाथों में मोबाइल लिए मिला जिसे उन्होंने छीन लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करके चालान कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000