भागवत कथा के दौरान 400 साल पुरानी भागवत पुराण चोरी, तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना विजयनगर इलाके में स्थित ए ब्लॉक रामलीला ग्राउंड प्रताप विहार में चल रही भागवत कथा में व्यास पीठ से भागवत पुराण चुराने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चोर ने दक्षिणा में चढ़ाए गए पैसे, फल, साउंड सिस्टम के कीमती सामान आदि किसी पर अपना हाथ साफ नहीं किया, बल्कि व्यास पीठ पर रखी हुई प्राचीन भागवत पुराण को चोरी कर लिया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों और भक्तों में रोष है।

दरअसल थाना विजयनगर के प्रताप विहार स्थित ए ब्लॉक रामलीला ग्राउंड में बीती 15 तारीख से 22 तारीख तक भागवत कथा का आयोजन किया गया था। भागवत सिरसा से आए संजय कृष्ण महाराज द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान 19 दिसंबर को मंच पर बने व्यास पीठ से भागवत पुराण को चोरी कर लिया गया। पुलिस घटना के बाद मामले की जांच में जुट गई है और भागवत के साथ-साथ चोरी की घटना को अंजाम देने वाले की तलाश भी कर रही है।

सिरसा से गाजियाबाद भागवत कथा करने आए संजय कृष्ण महाराज ने बताया कि गुरु शिष्य परंपरा के अंतर्गत 400 साल से ज्यादा से यह भागवत उनके पास थी। बचपन से ही वह भागवत की पूजा अर्चना करते हुए आ रहे हैं। ऐसे में भागवत उनके लिए अमूल्य है और वह इसे लौटाने की अपील भी कर रहे हैं। कथा के आयोजक राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि भागवत कथा का आयोजन 15 तारीख से 22 तारीख तक किया जा रहा था। बीती 19 तारीख में रात्रि में किसी ने यहां व्यास पीठ पर रखी हुई भागवत को चोरी कर लिया।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। वहीं कथा सुनाने आए लोगों ने बताया यहां बेहद सुंदर कथा का आयोजन चल रहा था, लेकिन इसी बीच यहां व्यास पीठ पर रखी हुई भागवत को किसी ने चोरी कर लिया। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया भागवत चोरी होने की सूचना थाना विजयनगर को दी गई थी। सूचना मिलने के तुरंत बाद ही घटना को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मैनुअल और सीसीटीवी सर्विलेंस के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000