ई-रिक्शा चालक की हत्या, झाड़ियों में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के रहने वाले ई रिक्शा चालक की मंगलवार रात हत्या कर दी गयी। बुधवार की सुबह उसका शव उमरिया पावर हाउस के पीछे झाड़ियों को बीच पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया गांव का रहने वाला संगम लाल उर्फ भोले(45) ई रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। बुधवार सुबह जब पावर हाउस के पीछे शव मिलने की सूचना पर लोग इकट्ठा हुए तो मृतक की पहचान संगम लाल के रूप में की गई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस आफ फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। मृतक का ई रिक्शा और कुछ शराब की बोतलें घटनास्थल से बरामद की गयी है।

माना जा रहा है कि शराब पीने के बाद संगम का आरोपियों से विवाद हुआ होगा जिसके बाद गला कसकर उसकी हत्या कर दी गयी और शव को झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया। मामले मैं मृतक के भाई की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

सात भाइयों में दूसरे नंबर पर था मृतक संगम

मृतक संगमलाल उर्फ भोले शुक्ला सात भाइयों में दूसरे नंबर पर था‌। 25 वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था लेकिन विवाह के कुछ दिन बाद ही उसका अपनी पत्नी से अलगाव हो गया था। वह अपने भाइयों के साथ रहता था और ई रिक्शा चलाकर अपनी जीविका चलाता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000