डबल मर्डर से सनसनी; पैसों के विवाद को लेकर दो युवको की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पटना में आज मंगलवार (4 फरवरी) को डबल मर्डर होने से सनसनी फैल गई। मामला शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सरथुआ गांव के पास की है। जहां सुबह 10 बजे के करीब दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस को 6 खोखे बरामद हुए हैं।

नालंदा और बेतिया के हैं मृतक…

दोनों मृतकों की पहचान नालंदा के भोभी गांव निवासी सौरव कुमार और बेतिया के नौतन निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। सौरव नगरनौसा थाना क्षेत्र के भोभी गांव निवासी राजेश कुमार उर्फ ​​छोटे का पुत्र था। जबकि आनंद पिछले दस दिनों से सौरव के घर आया हुआ था।

जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस…

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हत्या की वजह आपसी रंजिश या पैसों के लेन-देन का विवाद हो सकता है। हालांकि, पुलिस घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए हर संभव पहलू पर जांच कर रही है। हत्या के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात…

घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पटना विक्रम सिहाग ने बताया कि, आज सुबह शाहजहांपुर थाना अंतर्गत सरथुआ गांव के पास से 2 व्यक्तियों का शव बरामद हुआ है। मृतकों की पहचान कर ली गई है, शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में पैसे के लेन-देन में विवाद के कारण यह घटना हुई प्रतीत हो रही है। जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आगरा में दबंग लेडी का खौफ, लेनदेन को लेकर हॉकी-डंडों से ट्रांसपोर्ट कारोबारी के ऑफ‍िस पर मारा धावा     |     चौकी इंचार्ज की दबंगई, BJP पार्षद के ड्राइवर को पीटा     |     भीषण सड़क हादसा; महाकुंभ से लौट रहे छह लोगों की मौत     |     भीषण सड़क हादसा; 3 की हुई थी मौत, अब पीड़ित परिवारों को मिलेंगे 1 करोड़ 70 लाख रुपए     |     बालाजी के दर्शनों के लिए आए पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या     |     प्रतापगढ़ के लालगंज में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म; आरोपी ने पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी     |     साले ने सुपारी देकर शूटरों से कराई जीजा की हत्या, 15 लाख रुपये में तय हुआ था सौदा     |     पीसीएस की तैयारी कर रहे युवक का कार में मिला शव, दोस्त पर हत्या का आरोप     |     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बड़ा फर्जीवाड़ा, तीन बच्चों का पिता निकला दूल्हा, सीडीओ ने पड़कर पुलिस को सौंपा     |     कुंभ मेला जा रही स्कॉर्पियो कार का भीषण एक्सीडेंट, एक की मौत, 5 की हालत गंभीर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000