पुलिस ने बनाई 274 दागी वकीलों की सूची:बार और लॉयर्स एसोसिएशन के रिव्यू के बाद होगा एक्शन

कानपुर पुलिस ने 274 दागी अधिवक्ताओं की सूची तैयार की है। एक्शन से पहले पुलिस अफसरों ने यह सूची कानपुर बार एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ बैठक करके सील बंद लिफाफे में दागी वकीलों की सूची सौंप दी है। बार और लॉयर्स के पदाधिकारियों के रिव्यू के बाद पुलिस दागी वकीलों के खिलाफ एक्शन लेगी। सूची सौंपने के बाद से वकीलों के बीच में इसी की चर्चा और आपराधिक प्रवृत्ति के वकीलों के बीच दहशत है।

काले कोट की आड़ में छिपे अपराधियों में दहशत

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर दागी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई को कहा है। जिसके बाद पुलिस ने उन अधिवक्ताओं की सूची तैयार की है, जिन पर एक से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर हरीश चंदर और विपिन मिश्रा ने बार और लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुलाकर यह सूची सौंपी। इस पर पदाधिकारियों ने सूची में शामिल नामों पर एतराज भी जताया। कहा, कि इसमें कई ऐसे नाम शामिल हैं जिनके मामले निस्तारित हो चुके हैं जबकि कुछ वकीलों के नाम एक से अधिक बार हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने इस सूची में शामिल वकीलों के नामों को लेकर एक सप्ताह में रिव्यू करने की बात कही है। जिसके बाद दागी वकीलों के खिलाफ पुलिस एक्शन लेगी।

कानपुर पुलिस कमिश्नर ने दागी पत्रकारों और पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया है। इसके बाद अब सिस्टम को सुधारने के लिए दागी अधिवक्ताओं पर एक्शन लेने की तैयारी में हैं। पुलिस ने जो 274 वकीलों की सूची तैयार की है, उसमें बार और लायर्स एसोसिएशन के कई पूर्व पदाधिकारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही उनके नाम भी शामिल हैं जो एसोसिएट्स बनाकर जमीनों का काम कर रहे हैं। सूची में उन्हीं वकीलों को शामिल किया गया है जिन पर एक से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पारिवारिक विवाद और छोटे अपराध में दर्ज मुकदमों के अपराध में शामिल अधिवक्ताओं को इससे अलग रखा है।

रिव्यू के बाद शुरू होगा दागी वकीलों पर एक्शन

कानपुर में दागी अधिवक्ताओं ने काले कोट की आड़ में जमीनों पर कब्जा करने का सिंडीकेट और अलग-अलग तरह के अपराध में लिप्त हैं। इस तरह अधिवक्ताओं की सूची तैयार की गई है। इससे कि इनके खिलाफ एक्शन लिया जा सके। सूची का रिव्यू करने के लिए बार एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन अध्यक्ष को सूची सौंपी गई है। रिव्यू होने के बाद पुलिस का एक्शन शुरू हो जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000