मध्य प्रदेश में विधायक-सांसदों को सैल्यूट करेंगे पुलिस अफसर, DGP ने जारी किया आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ-साथ सांसदों और विधायकों को भी पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को सैल्यूट करना होगा। ये निर्देश DGP कैलाश मकवाना ने जारी किए हैं। निर्देश में लिखा है कि किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ शिष्ट व्यवहार में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अगर कोई सांसद और विधायक मिलने आए तो पुलिस अफसरों को प्राथमिकता के आधार पर मुलाकात कर उसका निराकरण करना होगा। साथ ही किसी जनसमस्या को लेकर कोई सांसद या विधायक फोन करते हैं तो उनकी बात प्राथमिकता से सुननी होगी और उचित समाधान भी करना होगा।

डीजीपी ने जारी किया आदेश…

डीजीपी द्वारा सांसदों-विधायकों के सम्मान को लेकर जारी निर्देश में 8 अलग-अलग परिपत्रों का जिक्र भी किया है। ये सभी सर्कुलर पुलिस अफसरों के लिए 23 जनवरी 2004, 18 मई 2007, 22 मार्च 2011, 24 अक्टूबर 2017, 19 जुलाई 2019, 11 दिसंबर 2019, 12 नवंबर 2021 और 4 अप्रैल 2022 को समय समय पर सरकार के द्वारा जारी किए जा चुके हैं।

 डीजीपी ने लिखा है कि सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों या किसी भी सामान्य समारोह में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी वर्दी में सांसदों और विधायकों को सलामी देंगे। आदेश में कहा गया है कि अधिकारी सांसदों और विधायकों द्वारा लिखे गए पत्रों का समय पर जवाब दें। आदेश के मुताबिक पत्रों पर अधिकारियों के हस्ताक्षर होने चाहिए। डीजीपी ने कहा कि जब भी कोई सांसद या विधायक किसी के कार्यालय में आए तो अधिकारी को सर्वोच्च प्राथमिकता के तौर पर सांसदों और विधायकों से मिलना चाहिए।

विधायक-सांसद फोन करें तो ध्यान से समस्या सुनें पुलिस अधिकारी…

डीजीपी ने कहा कि यदि कोई सांसद या विधायक किसी समस्या के लिए किसी पुलिस अधिकारी को फोन करता है तो संबंधित अधिकारी को ध्यान से उनकी समस्या सुननी चाहिए। विधायकों के सवालों का विनम्रता से जवाब देना चाहिए।

डीजीपी ने इस वजह से जारी किया आदेश…

सूत्रों के अनुसार डीजीपी ने यह आदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले निर्देश के बाद जारी किया है। पुलिस अधिकारियों और विधायकों के बीच कहासुनी की खबरें आ रही थीं। पुलिस अधिकारियों और विधायकों के बीच कहासुनी कटनी विधायक संदीप जायसवाल और एसपी अभिजीत राजन के बीच कहासुनी हुई थी। इसी तरह मऊगंज के टीआई ने विधायक प्रदीप पटेल पर कुछ टिप्पणी कर दी। पटेल गुरुवार को थाने पहुंच गए। नर्मदापुरम के विधायक सीताशरण शर्मा ने भी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इसी तरह पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौर से विवाद चल रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000