पुलिस ने अतीक के कई ठिकाने पर की छापेमारी 80 लाख नगद व 9 हथियार के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड के शूटरों को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार धरपकड़ कर रही है। इस मामले में माफिया डॉन अतीक अहमद के ठिकानों पर भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में यूपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अतीक अहमद के पुराने दफ्तर में यूपी पुलिस ने छापेमारी की है। यह छापेमारी चकिया स्थित अतीक अहमद के पुराने दफ्तर में की है। छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में कैश और हथियार मिले हैं। पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। छापेमारी के दौरान यूपी पुलिस ने अतीक अहमद के दो करीबी गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 9 पिस्टल भी बरामद की गई है, साथ ही 80 लाख रुपए कैश जब्त किए गए हैं। यह पैसा इन लोगों ने उस दफ्तर में छिपाकर रखा था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। रिपोर्ट की मानें तो इन दोनों गुर्गों को उमेश पाल हत्याकांड की पूरी जानकारी थी। ये लोग लगातार शूटरों के संपर्क में थे। हत्या के 26 दिनों बाद भी पुलिस और एसटीएफ की टीम शूटरों को पकड़ नहीं पाई है। जानकारी के अनुसार अतीक अहमद के ये दोनों गुर्गे चकिया इलाके में रहते थे।

इन लोगों के बाबा और पिता भी अतीक अहमद के लिए ही काम करते थे। इन लोगों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान गुड्डू मुस्लिम, मोहम्मद इस्लाम और साबिर को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस असद अरमान, गुलाम की भी तलाश कर रही है। इन पांचों के सिर पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है। इन लोगों पर ढाई लाख रुपए के इनाम को बढ़ाकर 5 लाख रुपया कर दिया गया है।बता दें कि इस हत्याकांड में अतीक अहमद के बेटे असद की बड़ी भूमिका है। पुलिस का दावा है कि उमेश पाल गोलीकांड में अतीक अहमद के बेटे असद ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी। राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद और राघवेंद्र को गोली मार दी। 24 फरवरी 2023 के इस गोलीकांड के बाद पुलिस लगातार शूटरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने अतीक अहमद, उनके बाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, दो बेटों के साथ अथीक के साथी गुड्डू मुस्लिम, गुलाम मोहम्मद सहित 9 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000