चल रही ‘रेव पार्टी’ पर पुलिस ने मारा छापा, नशे में धुत मिले लड़के-लड़कियां

उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोएडा के पॉश सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में एक कथित ‘रेव पार्टी’ पर छापा मारकर 39 छात्रों को हिरासत में लिया है। यह घटना शुक्रवार रात की है जब पुलिस को इस पार्टी की सूचना मिली। हिरासत में लिए गए छात्रों की उम्र 16 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है, जिनमें से कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। इन सभी छात्रों का संबंध एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय से है, जिसकी पहचान पुलिस ने गुप्त रखी है।

पार्टी में हुक्का और शराब की बोतलें हुई बरामद…

वहीं पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान अपार्टमेंट से हरियाणा ब्रांड की बड़ी संख्या में शराब की बोतलें, हुक्का और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में हलचल मच गई और समाज में इस घटना की तीव्र निंदा हो रही है।

पुलिस ने छात्रों को लिया हिरासत में, जांच जारी…

आपको बता दें कि नोएडा पुलिस के एक मीडिया से बातचीत में बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पार्टी कर रहे 39 छात्रों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ये छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से जुड़े हैं, और उनकी उम्र 16 से 20 वर्ष के बीच है। पुलिस ने बताया कि इनमें से कुछ छात्र नाबालिग हैं और उन्हें कानून के मुताबिक अलग-अलग प्रक्रिया से गुजारा जाएगा। वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए गए छात्रों के माता-पिता को भी सूचना दे दी है और उनसे संपर्क किया जा रहा है। पुलिस द्वारा इस मामले में गहन जांच की जा रही है और इस पार्टी के आयोजन में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

समाज में चिंता की लहर…

इसके साथ ही आपको बता दें कि इस पूरे घटना ने एक बार फिर से समाज में बढ़ती नशाखोरी और अनुशासनहीनता के मुद्दे को उजागर किया है। स्थानीय निवासियों और समाज के विभिन्न वर्गों में इस घटना के बाद चिंता की लहर दौड़ गई है। वे इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने और युवाओं को सही मार्गदर्शन देने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने कहा है कि इस बढ़ती घटनाओं को लेकर हर जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई है, इसके साथ ही इस बात पर भी नजर रखी जा रही है कि ऐसी गतिविधियां दोबारा न हो, ताकि समाज में शांति बनी रहे और सुरक्षा बनी रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000