पुलिस ने किया खुलासा: एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने दोस्त संग युवती पर तेज़ाब डालने की रची थी साजिश, इंस्टाग्राम पर तेज़ाब फेंकने की हुई थी डील

उत्तर प्रदेश के आगरा में एकतरफा प्यार में एक युवक इस तरह पागल हो गया कि उसने युवती के चेहरे पर तेज़ाब डालने की योजना बना ली। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती के चेहरे पर तेजाब डालने और एक युवक की पिटाई करने की सुपारी दे दी। तेजाब डालने के बदले आशिक ने पैसे देने की बात कही, जिसके बाद डील फाइनल हुई। यह पूरी डील सोशल मीडिया पर की गई। लेकिन जैसे ही आगरा पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो तत्काल संज्ञान लेते हुए सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस को दौड़ा दिया, और सिर्फ 12 घंटे के अंदर ही दो युवकों को हिरासत में ले लिया। जिसमे एक तेजाब डालने का ठेका देने वाला तो दूसरा ठेका लेने वाला है। अब पुलिस मुकदमा दर्ज करके दोनों युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने जा रही है।

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र का रहने वाला हिमांशु चाहर एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। उसने कई बार प्यार का इजहार भी किया, लेकिन युवती ने मना कर दिया। उसके बाद भी वह लगातार उसको फोन करके बात करने के लिए दबाव बनाता था। एक बार फिर से हिमांशु ने युवती को फोन किया, लेकिन इस बार फोन युवती की छोटी बहन ने उठाया, और उसकी बात नहीं करवाई। जिसके बाद सिरफिरे आशिक हिमांशु ने युवती के चेहरे पर तेजाब फेंकने की योजना बनाई। हिमांशु चाहर ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त अभिषेक भंडारी को इस पूरी घटना को अंजाम देने का ठेका दिया। यह डील इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान हुई। इसके बदले में हिमांशु ने अभिषेक को कुछ पैसे देने की भी बात कही। चैटिंग में हिमांशु युवती के चेहरे पर तेजाब डालने और एक युवक की पिटाई करवाने की बात कर रहा था। इसके बाद अभिषेक ने डील फाइनल कर दी, और फिर दोनों ने पैसे की बात की।

सिर्फ़ 12 घंटे में दोनों को लिया हिरासत में

हालांकि, जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस पूरे मामले की जानकारी एसीपी सदर सुकन्या शर्मा को हुई तो उन्होंने इस मामले में आला अधिकारीयों से संपर्क किया। जिसके बाद सर्विलांस सिटी टीम, एसओजी सिटी और थाना पुलिस को निर्देश दिए गए। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सबसे पहले अभिषेक को हिरासत में लिय। जिसके बाद उसने हिमांशु का नाम बताया। अभिषेक के द्वारा बताए गए पते पर पुलिस पहुंची तो वहां पर हिमांशु मिल गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इस पूरे मामले को सिर्फ 12 घंटे में सुलझा दिया, और इससे एक युवती की जिंदगी खराब होने से बच गई।

मुकदमा दर्ज कर होगी कानूनी कार्रवाई

एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि जैसे ही इस मामले की जानकारी मिली तो तुरंत टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ़्तारी में जुट गए। ठेका देने वाले हिमांशु और ठेका लेने वाले अभिषेक दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है, और अब उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

कान पकड़ कर मांग रहे माफी

आरोपी हिमांशु और अभिषेक की इंस्टाग्राम पर तेजाब डालने की चैटिंग वायरल होने के बाद अब एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे यह दोनों आरोपी युवक अब कान पकड़ कर माफी मांग रहे है, और बोल रहे है, अब दोबारा ऐसा नही करेंगे। यह वीडियो पुलिस के द्वारा हिरासत में लेने के बाद का बताया गया है। लेकिन अब पुलिस दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने जा रही है।

लेडी सिंघम के नाम से हुई मशहूर

एसीपी सदर डॉक्टर सुकन्या शर्मा आगरा में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर है। यही वजह है कि एक बार फिर से बड़ी घटना होने से बच गई। सबसे पहले इस मामले में एक्शन एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने लिया, और उसके बाद अधिकारियों से अनुमति लेते हुए सिर्फ 12 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अब एक बार फिर से आगरा पुलिस की वाहवाही हो रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000