पुलिस ने किया खुलासा : अवैध संबंध और जमीन के लालच में पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

रामपुर। अवैध संबंधों का अंजाम हमेशा खूनी होता है। ये जानते हुए भी लोग अक्सर इस दलदल में फंस जाते हैं। पुराने संबंधों से बाहर निकलने के लिए कोई ना कोई ऐसा रास्ता अख्तियार कर लेते हैं, जो उन्हें सीधे सलाखों के पीछे ले जाता है। इसके बाद पूरी जिंदगी जेल में बितानी पड़ती है। एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में सामने आया है। रामपुर पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने का दावा किया है। चार दिन पहले हुए एक हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने इसमें शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस साजिश का मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी को बताया जा रहा है। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची थी। जानकारी के मुताबिक, रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र के एचौरा गांव के रहने वाले राजेंद्र शर्मा ने उषा उर्फ भूरी नामक महिला से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी घरेलू विवाद की वजह से अपने मायके में रहने लगी थी। राजेंद्र और भूरी गांव में ही एक परचून की दुकान चलाते थे। इसके साथ ही राजेंद्र अलग-अलग गांवों में जाकर फेरी लगाने का काम भी करता था। दोनों को कोई संतान नहीं थी. 20 और 21 दिसंबर की दरमियानी रात कुछ लोग उनके घर में घुस आए।

लोहे के हथियार से सिर पर चोट करने के बाद रस्सी से गला दबाकर राजेंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद भूरी को उसी रस्सी से बांधकर वहां से फरार हो गए। अगले दिन घर के बाहर शव पड़ा मिला। इस वारदात की सूचना मिलते ही पटवाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। भूरी ने आरोप लगाया कि राजेंद्र के परिवार वालों ने ही उसकी हत्या करवाई है। वहीं राजेंद्र की मां का आरोप था कि भूरी ने उसकी हत्या करवाई है। उन्होंने उसके चरित्र पर भी उंगली उठाई। इसके बाद पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर के आधार पर भूरी और एक अन्य शख्स के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस हिरासत में जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो वे टूट गए। उन्होंने अपनी पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। आरोपी भूरी ने पुलिस को बताया कि वो अपने पति की पीठ पीछे दूसरे आरोपी दिनेश शर्मा से मिलती रहती थी।

अवैध संबंध और जमीन के लालच में पत्नी ने कराई थी पति की हत्या…

भूरी और दिनेश के बीच अवैध संबंध थे। उसने अपने पति की प्रॉपर्टी की वसीयत अपने नाम करा रखी थी, लेकिन उसे डर था कि उनके संबंधों के बारे में जानने के बाद वो वसीयत बदल देगा। इसलिए जमीन की लालच में दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए तीन अन्य लोगों को पैसा का लालच देकर तैयार किया गया। साजिश के तहत आरोपी रात को राजेंद्र के घर में घुसे। दिनेश ने लोहे की रॉड उनके सिर पर मारकर जख्मी कर दिया। इसके बाद दो आरोपियों ने हाथ और पैर पकड़े, भूरी ने मुंह में कपड़ा ठूसा और दिनेश ने रस्सी से राजेंद्र का गला घोंट दिया। इसके बाद भूरी को रस्सी से बांधकर फरार हो गए, ताकि किसी को उस पर शक न हो सके।

ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को इनाम…

पुलिस अधीक्षक रामपुर राजेश दुवेदी ने बताया कि 21 दिसंबर को सूचना मिली एक व्यक्ति का शव उसके घर के बाहर पड़ा है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। मृतक की पत्नी और मां एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रही थी। इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से पूरे मामले की जांच की। मृतक की पत्नी जिस तरह से कहानी सुना रही थी। उस पर हमें शक हुआ। एडिशनल एसपी, सीओ और एसओ समझ आ गया कि उसकी कहानी झूठी है। मृतक की मां की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके पत्नी को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ के दौरान चार अन्य लोगों के नाम के बारे में पता चला। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस केस का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000