पुलिस स्काॅर्ट लिखी फार्च्यूनर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत, एफआईआर दर्ज

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस स्कॉर्ट लिखी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं एक और युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फॉर्च्यूनर गाड़ी कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार करण भूषण सिंह के काफिले की थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।हादसे की सूचना मिलने पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।मृतक के परिजनों की शिकायत पर फॉर्च्यूनर गाड़ी के चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फॉर्च्यूनर गाड़ी नंदिनी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के नाम से रजिस्टर्ड है।

मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला करनैलगंज थाना क्षेत्र के हुजूरपुर मार्ग का है।यहां पुलिस स्कॉर्ट लिखी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे मोटरसाइकिल सवार युवक रेहान और को शहजादे को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।फॉर्च्यूनर गाड़ी सड़क से उतर गई।बाइक के परखच्चे उड़ गए तो वहीं फॉर्च्यूनर गड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे ने गोंडा में हलचल तेज कर दी है। रेहान और शहजादे की मौत से अक्रोशित भीड़ ने स्थानीय सीएचसी का घेराव किया।लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी फोर्स तैनात है।

मृतक की मां चंदा बेगम की शिकायत के मुताबिक सुबह 9 बजे उसका बेटा रेहान (17) और भतीजा शहजादे (24) बाइक से दवा लेने निकले थे।तभी उल्टी दिशा से आ रही फॉर्च्यूनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी,जिससे दोनों लड़के जमीन पर गिर गए और घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। हदसे में बाइक पूरी तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। फॉर्च्यूनर गाड़ी की मोटरसाइकिल से हुए हादसे के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) का बयान आया है।उन्होंने कहा कि प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कर्नलगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।पुलिस द्वारा फॉर्च्यूनर कार एवं उसके चालक को हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।मौके पर पुलिस बल मौजूद है।कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000