उत्तरप्रदेशअपराधफतेहपुर गैंगस्टर की 15 लाख की संपत्ति को पुलिस ने किया जब्त: एक आलीशान मकान भी शामिल, डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज By Pratibha Rajdar Last updated Jan 12, 2025 377 फतेहपुर। माफियाओं व हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ चलाई जा रही कार्रवाई कार्यवाही के तहत शनिवार को हथगांव थाना पुलिस की टीम ने थानाक्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर एक्ट के आरोपी इमरान पुत्र नसीम निवासी रायपुर मुआरी की लगभग 15 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया। जिसमें उसका एक निजी आलीशान मकान भी शामिल था। पुलिस रिकार्ड के अनुसार रामपुर मुआरी गांव निवासी आरोपी इमरान के खिलाफ स्थानीय थाने में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, अवैध शस्त्र अधिनियम समेत गो तस्करी के लगभग डेढ़ दर्जन संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ने अपराध करके करोड़ों रुपये की चल अचल संपत्ति को अर्जित की थी। पुलिस आरोपी व उसके अन्य परिजनों के नाम दर्ज अन्य चल अचल संपत्ति की भी जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष हथगांव निकेत भारद्वाज व लगभग एक दर्जन पुलिस कर्मी शामिल रहे। 377 Share