गौ तस्करी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल, सरकारी कार्य में दखल देने पर मुकदमा दर्ज

औरैया। उमरैन चौकी के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तस्करी करके ले जा रहे 11 गौवंशो के साथ पकड़ा था। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 6 नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करते हुए कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला देवजी मुखर्जी नगर शिवा सोनी पुत्र रामकुमार व रिशू उर्फ शांतनु पांडेय पुत्र रामकुमार पांडेय तथा औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र तुरकीपुर भगवानदास निवासी विजय दोहरे पुत्र बांकेलाल व वीरू दोहरे पुत्र प्रहलाद सिंह को ऐरवा कटरा पुलिस ने हिरासत में लिया था। जबकि दो आरोपी भीम दोहरे पुत्र मान सिंह निवासी हरवाई पोस्ट बमरापुर जिला मैनपुरी तथा औरैया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र के इस्लामनगर निवासी तालिब पुत्र ताहिर खान फरार थे। वहीं गौरक्षक संगठन का पदाधिकारी बताते हुए औरैया निवासी शिवगोपाल दुबे के नेतृत्व में करीब 40-50 लोगों के साथ पहुंचे और हवालात में बंद आरोपियों को छुड़ाने के लिए पहुंचे और पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे।

मौके पर मौजूद सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाया। पुलिस ने शिवम दुवे पुत्र राजेश दुबे निवासी वकेवर जिला इटावा, गौरव शुक्ला पुत्र प्रेमचंद्र शुक्ला निवासी मोहल्ला प्रेमनगर, गौरवेंद्र मोहन पुत्र कौशल किशोर निवासी राजेंद्र नगर, कस्बा पुखराया थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात तथा विकास तिवारी पुत्र रामयज तिवारी निवासी तालगांव, मवई जिला अयोध्या आदि चार उपद्रवियों को मौके से हिरासत लिया और इन चारों आरोपियों के अतिरिक्त विशाल पांडेय, आदर्श चतुर्वेदी, सनी चौहान, सत्या चक्रवर्ती आदि 9 व्यक्तियों सहित 50 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। गौ तस्करी में गिरफ्तार आरोपी शिवा सोनी, रिशू उर्फ शांतनु पांडेय, विजय दोहरे तथा वीरू दोहरे को कड़ी सुरक्षा के बीच चालान करके न्यायालय भेजा गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000