पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई महिला की हत्या की गुत्थी, कर्नल निकला हत्यारा

देहरादून। देहरादून पुलिस ने एक खौफनाक हत्याकांड का खुलासा किया है। रायपुर थाना क्षेत्र के सिरवालगढ़ में रविवार को संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। मृतक महिला नेपाल मूल की थी। वह पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रहती थी। शायद यही वजह रही कि शव की शिनाख्त करना भी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी थी। खोजबीन में जो सामने आया है, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। इस हत्या की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि क्लीमेन टाउन देहरादून में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात एक अफसर है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। कई घंटों तक मामले की बारीकियों को खंगालने के बाद हत्यारे कर्नल को उसके घर पंडितवाड़ी प्रेमनगर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खून प्रेम प्रसंग के चलते किया गया है। मृतक श्रेया आरोपी को सिलीगुढ़ी के एक डांस बार में मिली थी। जिसके बाद तीन साल उनका अफेयर चलता रहा। देहरादून में अपनी पोस्टिंग होने के बाद कर्नल श्रेया को भी अपने साथ ले आया। यहां उसके लिए किराए पर आरोपी ने एक फ्लैट भी लिया था। आरोपी रमेंदु उपाध्याय ने बताया कि श्रेया अक्सर पत्नी का दर्जा देने के लिए दबाव बनाया करती थी। जिससे परेशान होकर उसने श्रेया के मर्डर का प्लान बनाया। आरोपी राजपुर रोड के एक क्लब में श्रेया को शराब पिलाकर थानों रोड पर लेकर गया। जहां हथौड़े से सिर पर वार करके कर्नल ने श्रेया को मौत के घाट उतार दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     खटिया पर सो रहा था मासूम, मां ने केबल से घोंट दिया गला, खुद भी पिया जहर… अब मिली ये सजा     |     फेमस यूट्यूबर जावेद हुसैन की कार से कुचलकर मासूम बच्ची हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा     |     रील के चक्कर में गई जान: चलते ऑटो से सिर निकालकर वीडियो बनाने लगा युवक, खंभे से टकराया… मौत     |     वकील का घर के अंदर बेड पर मिला जला हुआ शव, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका     |     फर्जी जज का फर्जी कोर्ट, अरबों की जमीन के फेक ऑर्डर, असली अदालत के सामने ठगी का खेल, हैरान कर देगी कहानी     |     बाल नोंचा, थप्पड़ बरसाए, स्कूल में हैवान बन गया टीचर, सीसीटीवी में हुआ कैद     |     रील्स बनाते-बनाते हुआ प्यार, 3 बच्चों की मां 2 बच्चों के पिता संग फरार, तलाश में जुटी पुलिस     |     देवप्रयाग में पलटा आर्मी का ट्रक, हादसे में 1 जवान की हुई मौत     |     बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में सरगना और शूटर के बीच अहम भूमिका निभाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार     |     5 दिन से लापता 11 साल के बच्चे का गन्ने के खेत में मिला शव, खेलते-खेलते हुआ था गायब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000