सनकी प्रेमी का खूनी इश्क: शादीशुदा प्रेमिका की कुल्हाड़ी से की हत्या, पति बोला- भागता नहीं तो बेटे को भी मार डालता

उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका के घर पहुंचे युवक ने मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया और कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। घर के बाहर शौचालय में मौजूद पति भागा तो हत्यारा उसी घर के एक कमरे में छिप गया। पति ने बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हत्यारोपी को कुल्हाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सफीपुर कस्बे के मोहल्ला बाकरगंज निवासी राम सिंह की पत्नी रिंकी (40) तीन साल पहले होली के दिन अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर पड़ोसी अनिल के साथ चली गई थी। दोनों उन्नाव शहर में किराए का कमरा लेकर साथ रहने लगे।रिंकी एक फैक्टरी में काम करती थी और अनिल फल का ठेला लगाता था। एक माह पहले अनिल से अनबन होने पर रिंकी अपने पति व बच्चों के पास लौट गई थी। वह दोबारा अनिल के साथ नहीं रहना चाहती थी, लेकिन अनिल लगातार उस पर साथ रहने का दबाव बना रहा था। अनिल ने दस दिन पहले चंडीगढ़ में रह रहे अपने परिचित सुरजन के घर की चाभी ले ली।

कमरे में वह अक्सर आने-जाने लगा…

रिंकी के घर के ठीक सामने स्थित इस कमरे में वह अक्सर आने-जाने लगा और रिंकी पर मिलने और साथ रहने का दबाव बनाने लगा, लेकिन रिंकी राजी नहीं हुई। शनिवार रात अनिल इसी कमरे में रुका था। सुबह उसके पति राम सिंह के घर से जाने का इंतजार करने लगा। सुबह जैसे ही राम सिंह घर के बाहर बने शौचालय में शौच के लिए गया।
गर्दन पर ताबड़तोड़ छह वार और कोहनी के पास एक वार…
अनिल उसके घर में घुस गया और रिंकी से मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर बाएं तरफ ताबड़तोड़ छह वार और बाएं हाथ की कोहनी के पास एक वार किया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय घर में मौजूद 11 साल का बेटा आयुष चीखा तो राम सिंह भागकर पहुंचा। इससे हत्यारोपी को भागने का मौका नहीं मिला वह वहीं एक कमरे में छिप गया।

हत्यारोपी को गिरफ्तार कर कुल्हाड़ी भी बरामद की…

राम सिंह ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच की। हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए कुल्हाड़ी भी बरामद की। मृतका की बड़ी बेटी अंशिका का विवाह हो चुका है। बड़ा बेटा रवि मुंबई में और छोटा आयुष यहां पिता के साथ रहता है।

भागता नहीं तो बेटे को भी मार डालता…

घटना के समय घर में मौजूद 11 साल के बेटे आयुष ने मां को बचाने का पूरा प्रयास किया। इससे उसे भी चोटें आईं। आयुष उर्फ तरुण ने बताया कि उसने, अनिल से मां को छोड़ देने की बात कही लेकिन जब वह वार करने लगा तो मां को खींचने और अनिल को धक्का देने की कोशिश की लेकिन वह मां को बचा न सका। इसके बाद हत्यारोपी उसे भी मारने दौड़ा, वह घर के बाहर न भाग जाता तो अनिल उसे भी जान से मार देता। अपनी आखों के सामने मां की हत्या की घटना से आयुष सहम गया है।

प्रेम-प्रसंग के साथ रुपयों का लेनदेन भी वजह…

पूछताछ में हत्यारोपी अनिल ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले जब रिंकी उसके साथ जाने को राजी हुई तब उसने पैसों के लिए अपनी जमीन बेची थी। उसका एक लाख तीन हजार रुपये उसने रिंकी को रखने को दिया था लेकिन जब वह अपने पति के साथ चली गई, तो पैसों की मांग कर रहा था। रिंकी उसके पैसे नहीं लौटाना चाहती थी। उसने मिलना तो दूर बात तक करना बंद कर दिया था।

हत्यारोपी तीन महिलाओं से कर चुका था विवाह…

हत्यारोपी अनिल ने पुलिस को बताया कि उसने तीन विवाह किए लेकिन कुछ दिन बाद सभी उसे छोड़कर चली गईं। उसके बाद पड़ोसी रिंकी उसके संपर्क में आई। वह साथ जाने को राजी हुई तो उसे लेकर पहले लखनऊ, फिर दिल्ली गया। वहां काम न मिलने पर उन्नाव आकर रहने लगा। रिंकी ने फैक्टरी में मजदूरी की और हत्यारोपी फल का ठेला लगाकर जीवन यापन करने लगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000