पुलिसकर्मियों का सांसद-विधायकों को सैल्यूट करना वर्दी का अपमान, पीसीसी चीफ ने बताया लोकतंत्र पर हमला

मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने शुक्रवार को निर्देश जारी किए थे कि पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को सांसद-विधायकों को सैल्यूट करना होगा। जिसको लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि जिस दिन यह आदेश मंजूर किया गया। उसी दिन प्रदेश की वर्दी को राजनीतिक गुलामी में धकेल दिया गया। उन्होंने सरकार से इस तरह का आदेश वापस लेने की मांग की है।

खुलेआम पुलिस को मफिया दे रहे चुनौती

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने शनिवार को एक्स पर एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जिस समय राज्य की कानून व्यवस्था रसातल में पहुंच चुकी हो, पुलिस खुद अपराधियों के निशाने पर हो, ऐसे समय में राज्य सरकार पुलिस को न्याय दिलाने की बजाय सत्ता के प्रतीकों के सामने झुकने का फरमान सुना रही है। यह आदेश जनतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों और संविधान की आत्मा जनता सर्वोच्च है का भी अपमान है। पटवारी ने कहा कि प्रदेशभर में रेत, शराब, भू-माफिया और ट्रांसपोर्ट सिंडिकेट खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

अपराध में मध्य प्रदेश टॉप पर- जीतू पटवारी…

पिछले 6 महीने में पुलिस पर हमले की दर्जनों घटनाएं, थानों पर हमले, जवानों को पीटना, राजनीतिक संरक्षण में अपराधियों को बचाना जैसी अनेक घटनाओं ने पुलिस की साख पर सवाल खड़े किए हैं। एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं, बच्चों और दलितों के खिलाफ अपराध में मध्य प्रदेश टॉप पर है।

सरकार वर्दी को दे सम्मान…

आगे पटवारी ने निशाना साधते हुए कहा कि मोहन सरकार वर्दी को सम्मान और संसाधन दे। एक ओर पुलिस अपराधियों से लड़ रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा नेताओं के दबाव से जूझ रही है। और अब यह आदेश उन्हें और भी कमजोर, झुका हुआ और भयभीत बना सकता है। पुलिस की निडर और निष्पक्ष कार्यप्रणाली में सत्ता दल के नेताओं का दखल बढ़ सकता है।

सरकार से पूछे सवाल…

यह राजनीतिक दबाव का वैधानिककरण है, क्योंकि अब माफिया नेताओं के जरिए पुलिस पर ज्यादा दबाव बना सकेंगे। अब जनता का भरोसा ज्यादा डगमगाएगा और पुलिस की निष्पक्षता पर भी लोगों को शक होगा। सुरक्षा पंक्ति का आंतरिक अनुशासन टूटेगा और पुलिस विभाग में ऊंचे पदों पर बैठे अफसरों को भी “झुकना” सिखाया जाएगा इस निर्णय से अफसरशाही का मनोबल टूटेगा, इसकी वजह है वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमा पद से नहीं, सच्चे कर्तव्य से बनती है, जो इस आदेश से धूमिल होगी।

किसी योग्य को बनाएं गृहमंत्री…

पटवारी ने कहा कि डॉ. मोहन यादव को प्रदेश का सबसे असफल गृहमंत्री बताते हुए फिर से यह मांग की है कि उन्हें किसी योग्य व्यक्ति को गृह मंत्रालय का दायित्व देना चाहिए। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या यह निर्णय भाजपा नेताओं की मांग थी? यदि यह आदेश भाजपा नेताओं के दबाव में लिया गया है, तो यह स्पष्ट है कि भाजपा की मंशा पुलिस को स्वतंत्र नहीं, सत्ता का सेवक बनाना है। उन्होंने राज्य सरकार से यह भी पूछा कि क्या भाजपा के सांसद-विधायक यह चाहते हैं कि पुलिस उन्हें विशेषाधिकार के तहत सलामी दे? क्या यह आदेश उनके अहंकार की तुष्टि के लिए लाया गया है?

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का हर जनप्रतिनिधि यह मानता है कि सम्मान काम से मिलता है, सलामी से नहीं। हम पुलिस से कानून के तहत काम करवाना चाहते हैं, न कि सत्ता के दबाव में। उन्होंने कहा यदि कोई जनप्रतिनिधि वर्दी की सलामी लेकर खुश होता है, तो समझिए वह अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा है। उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज करवाते हुए मुख्यमंत्री से सीधा आग्रह कि जिस दिन यह आदेश मंजूर किया, उसी दिन प्रदेश की वर्दी को राजनीतिक गुलामी में धकेल दिया है।
पटवारी ने कहा कि यह निर्णय अलोकतांत्रिक, अहंकारपूर्ण और अपमानजनक है, इसलिए इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। पुलिस को सलामी में नहीं, सुरक्षा और सेवा में व्यस्त रहने दीजिए। यदि वाकई जनप्रतिनिधियों का कद बढ़ाना है तो सेवा, ईमानदारी और जवाबदेही से बढ़ाइए, वर्दी के सम्मान को झुकवाकर नहीं।” कांग्रेस प्रदेश प्रमुख पटवारी ने कहा कि पुलिस जब सलामी देती है, तो संदेश जाता है कि वह पद के दबाव में हैं। जबकि लोकतंत्र में पुलिस जनता और संविधान के प्रति जवाबदेह होती है, किसी विधायक या सांसद के प्रति नहीं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में गिरी, कार सवार लोग लापता; जांच में जुटी पुलिस     |     सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की हत्या: बठिंडा में निजी अस्पताल की पार्किंग में गाड़ी से मिला शव, बदबू आने पर खुलासा     |     गुजरात के अहमदाबाद में 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व CM विजय रूपाणी भी थे सवार     |     प्रतापगढ़ रियासत के महाराजा पूर्व सांसद व भाजपा की वरिष्ठ नेता राजकुमारी रत्ना सिंह के पति महाराजा जय सिंह सिसोदिया का हुआ निधन, काफी दिनों से चल रहे थे बीमार     |     सपा मुखिया अखिलेश यादव ने नौ दो ग्यारह वाली सुनाई कहावत,पीएम मोदी और सीएम योगी पर बोला हमला     |     अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू जाने वाली ट्रेनें हुईं फुल,कई में टिकट बुकिंग बंद, स्पेशल गाड़ियों में लंबी वेटिंग     |     सपा पंचायत चुनाव से पहले अलर्ट मोड पर,आरक्षण-परिसीमन पर रहेगी नजर,जानें किस तरह सौंपी गईं जिम्मेदारियां     |     राजा रघुवंशी हत्याकांड में ललितपुर से शिलांग पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार     |     कौशांबी में दो समाज को लड़ा रहे दोनों डिप्टी सीएम,आखिर किस मामले में भाजपा को लपेट रहे अखिलेश यादव     |     फर्जी आय-जाति,जन्म प्रमाणपत्र और‌ आधार कार्ड बनाने का हुआ खुलासा,पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000