प्रयागराज में दलित युवक की हत्या पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने की 50 लाख मुआवजा देने की मांग

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र के लोहनपुर गांव में एक दलित युवक देवी शंकर को कथित रूप से जिंदा जलाकर मार दिए जाने की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य की हर ओर निंदा हो रही है, वहीं विपक्षी दलों ने योगी सरकार पर कानून व्यवस्था के पूरी तरह से फेल होने के आरोप लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ‘प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज़ नहीं बची है। अपराधी बेखौफ हैं और दलित समाज निशाने पर है।

अजय राय ने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी एक मामले की सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सख्त टिप्पणी करते हुए चिंता जताई थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से मांग की कि देवी शंकर को जिंदा जलाकर मारने वाले दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को कम से कम 50 लाख का मुआवजा तुरंत दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि योगी राज में दलित समाज की सुरक्षा खतरे में है।

इस वजह से की गई युवक की हत्या…

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहनपुर गांव के रहने वाले दलित युवक देवी शंकर की कुछ लोगों से आपसी रंजिश थी। आरोप है कि उसी रंजिश के चलते बीते दिनों कुछ लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा और फिर आग के हवाले कर दिया। पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई। गांव में इस घटना के बाद से भारी तनाव बना हुआ है।

राजनीतिक हलकों में भी यह मुद्दा गरमा गया है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बसपा ने इस कृत्य की निंदा करते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

हालांकि, कांग्रेस ने कहा कि इस दिल दहला देने वाली घटना ने फिर एक बार यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या प्रदेश में दलितों को न्याय और सुरक्षा मिल पा रही है या नहीं। वही कांग्रेस पार्टी ने साफ किया है कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो वे सड़क से सदन तक आंदोलन छेड़ेंगे।

साल-2023 में यूपी में दलित अत्याचार के 13 हजार से ज्यादा मामले…

इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों की गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जातियों पर अपराध के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। साल-2023 में प्रदेश में दलितों पर अत्याचार के 13,000 से ज्यादा मामले दर्ज हुए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000