यूपी में सियासत गर्म:दिल्ली से अचानक हाथरस पहुंचे राहुल गांधी, दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से की मुलाकात, बंद कमरे में काफी देर तक की बात

हाथरस। लोकसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए आज गुरुवार हाथरस पहुंच थे। दुष्कर्म पीड़िता के परिवार ने राहुल से मिलने की इच्छा जताई थी,जिसके बाद राहुल आज मुलाकात के लिए बुलगढ़ी गांव पहुंचे थे। राहुल गांधी ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। राहुल ने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से बंद कमरे में अधे घंटे ज्यादा से ज्यादा देर तक बातचीत की और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान राहुल गांधी के साथ कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे। पीड़ित परिवार ने बताया कि जो वादे उनसे किए गए थे,वो आज तक पूरे नहीं किए गए।हर समय घर पर पुलिस का पहरा रहता है,जिसके कारण वे पिछले 4 सालों से कैद में रह रहे हैं।

जानकारी सामने आई है कि पीड़ित परिवार ने राहुल गांधी से एसडीएम की शिकायत की है।शिकायत के बाद राहुल गांधी ने एसडीएम को तलब किया,लेकिन एसडीएम नहीं आए।इसके बाद एसडीएम को फोन मिलाकर बात कराई गई।इसके बाद राहुल पीड़ित परिवार से मिलकर हाथरस से निकल गए। इस दौरान राहुल ने मीडिया से कोई बात नहीं की,जिस समय पीड़ित परिवार से राहुल मिले, उस दौरान किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया।

इससे पहले राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने हमला बोला था।डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी लोगों को भड़काना चाहते हैं,राहुल गांधी आप में निराशा की भावना है,आप हताशा के शिकार हैं,आपको यह भी नहीं पता कि हाथरस मामले की जांच सीबीआई ने कर दी है,मामला कोर्ट में चल रहा है।आज उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में,कानून व्यवस्था के मामले में नंबर 1 राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।पूरे देश में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा होती है।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि आज हम कह सकते हैं उत्तर प्रदेश में औद्योगिक क्रांति आ रही है,जबकि आप उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में,दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं,कृपया ऐसा न करें,मेरा आपसे अनुरोध है कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर 1 राज्य बनने के लिए तैयार हो रहा है,आप पहले मनन करें, अध्ययन करें,विपासना करें और सोचे की क्या करना है,आए दिन आपकी ऊल जलूल हरकतों से जनता तंग आ चुकी है।

राहुल गांधी के अचानक हाथरस आने की सूचना के बाद प्रशासन ने बुलगढ़ी गांव में डेरा डाल दिया।पीड़ित परिवार को सरकार की घोषणा के मुताबिक सरकारी आवास और नौकरी नहीं मिली।इन घोषणाओं को पूरी करने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।इस केस में दो मार्च 2023 को कोर्ट का फैसला आ चुका है।विशेष न्यायालय एससी-एसटी एक्ट की अदालत ने इस मामले में आरोपी 4 युवकों में से 3 को बरी कर दिया था और एक आरोपी संदीप को आजीवन कारावास तथा 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई थी।

इस फैसले के बाद से पीड़ित पक्ष संतुष्ट नहीं है।वकील का कहना था कि वह इस फैसले को लेकर हाई कोर्ट में अपील करेंगे। इसमें कहीं न कहीं कुछ न कुछ हुआ है।तब बिटिया की भाभी ने भी कोर्ट के निर्णय पर संतुष्टि नहीं जताई थी।उसका कहना था कि वह चारों की सजा पर ही संतुष्ट होंगे और मृतका की अस्थियों का विसर्जन तभी करेंगे।बिटिया के परिजन भी इस फैसले को लेकर हाई कोर्ट में अपील कर चुके हैं।

बताते चलें कि 14 सितंबर 2020 को हाथरस के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बुलगढ़ी गांव में एक दलित युवती के साथ दरिंदगी हुई थी और उसे जान से मारने की कोशिश हुई थी। इलाज के दौरान युवती ने 29 सितंबर 2020 को अपना दम तोड़ दिया था।इस मामले के गांव के चारों आरोपी युवक जेल भेजे गए थे।सीबीआई ने मामले की जांच करके चारों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी,जिस पर सुनवाई के बाद यह निर्णय आया था।सीआरपीएफ की टुकड़ी रोजाना की तरह परिवार की सुरक्षा में रहती है।पीड़ित परिवार घटना के बाद से ही गांव के बाहर सरकारी आवास और सरकारी नौकरी की मांग कर रहा था,लेकिन शासन की ओर से अभी तक परिवार को यह मदद नहीं दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000