पोस्टरवार:सपा कार्यालय के बाहर लगा एक और पोस्टर, बटेंगे तो सिलेंडर 1200 में मिलेगा, एक रहेंगे तो 400 में मिलेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के बीच बटेंगे तो कटेंगे के नारे पर सियासत गरम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से दिए गए बयान बटोगे तो कटोगे को लेकर सियासत तेज है।सीएम योगी के बयान बटेंगे तो कटेंगे के जवाब में पोस्टरवार जारी है। अब एक नया पोस्टर सपा कार्यालय के बाहर लगाया गया है,जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पोस्टर कांग्रेस नेता अजीत कुमार मौर्या की तरफ से लगाया गया है।

सीएम योगी के बयान बटेंगे तो कटेंगे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में लगातार पोस्टरवार जारी है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक और पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में रायबरेली सांसद राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर लगाई गई है। पोस्टर में कहा गया है कि अगर बंटेंगे तो एक सिलेंडर 1200 रुपये में मिलेगा और एक रहेंगे तो 400 रुपये में मिलेगा।

पोस्टर में दाहिनी तरफ ऊपर की तरफ सभी धर्मों के लोगों को प्रदर्शित करते हुए एक तस्वीर भी लगाई गई है। पोस्टर में लिखा है कि न बटेंगे न कटेंगे एक हैं और एक रहेंगे। बटेंगे तो गैस सिलेंडर 1200 रुपये में मिलेगा एक होंगे तो 400 रुपये में मिलेगा।इसी तरह इसके पास एक और पोस्टर लगाया गया है,जिसमें लिखा है कि पीडीए की होगी जीत- एकता की होगी जीत।गंगा-जमुना, तहजीब को न ही बंटने देंगे ना ही समाज की एकता को कटने देंगे। यह पोस्टर सपा प्रवक्ता अभिषेक बाजपेई की तरफ से लगाया गया है।

बता दें कि सीएम योगी के बयान पर बीते दिनों सपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि न बटेंगे न कटेंगे पीडीए संग रहेंगे।इस पोस्टर में भी पीडीए मतलब पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के एक रहने की बात कही गई है।

बता दें कि यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।इस पोस्टरवार को उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव की रोशनी में देखा जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000