उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़: तीन बच्चों की माँ भाजपा नेता के बेटे संग फरार By Pratibha Rajdar Last updated Dec 12, 2024 1,263 आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी 13 वर्ष पहले हुई थी। इस दौरान उनके तीन बच्चे हुए। पति रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहने लगा। पत्नी अपने साथ ससुर के साथ घर पर रहती थी। इस दौरान उसे एक युवक से प्यार हो गया। दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। जब प्यार का पहला लगा तो मौके पाते ही महिला प्रेमी के साथ एक बच्चे को लेकर फरार हो गई। मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित ससुर ने आसपुर देवसरा पुलिस से शिकायत की है। आसपुर देवसरा पुलिस जांच में जुटी है। रोजी-रोटी के लिए पत्नी को घर पर छोड़ विदेश में रह रहा है। गांव में मौजूद पत्नी को एक युवक से प्यार हो गया। बाद में दो बच्चों को घर छोड़ एक बच्चे को साथ में लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। samachar 1,263 Share