प्रतापगढ़ प्यार में मिला धोखा तो युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

प्रतापगढ़ कंधई थाना क्षेत्र के मकरा बाजार का है। प्यार में धोखा मिलने पर बंगाल के रहने वाले प्रेमी ने पहले अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर बयान रिकॉर्ड किया और मौत को गले लगा लिया। वीडियो में अपनी प्रेमिका की रुसवाई का बयान किया और उसे सजा दिलाने की बात कर बंद कमरे में फांसी के फंदे से झूल गया। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मोबाइल में मिले वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला पुलिस कंधई थाना के मकरा बाजार का है। प्यार में कुर्बान होने की बाते और किस्से कहानियां फिल्मों में देखने और सुनने में आती रही है और समाज में भी अक्सर प्यार में फना होने की घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसा ही मामला प्रतापगढ़ के कंधई थाने के मकरा गांव में भी सामने आया है। बंगाल के रहने वाले आशीष बंगाली ने यही रहकर बाजार में मिठाई की दुकान खोल रखी थी और पड़ोस की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

मौत को गले लगाने से पहले आशीष ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाया जिसमें अपनी प्रेमिका की रुसवाई की बात करते हुए बताया कि वह उसके घर का पूरा खर्चा उठाता रहा है और अब उसने धोखा दे दिया। प्यार में मिले धोखे के बाद अब जीने का कोई मकसद नहीं रह गया और मौत को गले लगा रहा हूं। वीडियो बनाने का उसका मकसद प्रेमिका को सजा दिलाने का है। ग्राम प्रधान शिवपूजन तिवारी ने बताया कि सुबह उसका शव कमरें में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से पहले आशीष बंगाली द्वारा रिकॉर्ड बयान किया गया और मोबाइल मिलने के बाद पुलिस इसे आधार बनाते हुए जांच में जुट गई है। मामले में एएसपी पूर्वी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि इस वीडियो का अवलोकन किया जा रहा है। अवलोकन के बाद जो विधिक कार्रवाई होगी वो की जाएगी। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000