प्रतापगढ़ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना कोहड़ौर में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुनकर निस्तारण का दिया निर्देश

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये-जिलाधिकारी…

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल एवं पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोहड़ौर में पहुॅचकर शिकायतकर्ताओं से उनकी शिकायतों को मौके पर सुना गया। थाना दिवस में प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व कर्मी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम  बनाकर सम्बन्धित स्थल पर जाकर दोनो पक्षों की उपस्थिति में शिकायतों का निस्तारण शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि थानों में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये और शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध रूप से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाये, शिकायतकर्ताओं का अनावश्यक रूप से कदापि न परेशान किया जाये, जो भी फरियादी थाना समाधान दिवस में आये उनकी शिकायत को विधिवत तरीके से सुने और जल्द से जल्द शिकायतों का निस्तारण करें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाये जिससे आमजनमानस को बिना वजह परेशान होना पड़े, थानों में जो भी फरियादी अपनी शिकायतें लेकर आये उनके साथ विनम्रता पूर्वक व्यवहार किया जाये। थाना समाधान दिवस के अवसर पर तहसील दिवस के 02 प्रकरण थाने से सम्बन्धित थे एवं थाना दिवस में शिकायतें आयी जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर निस्तारण करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कहा कि थाना स्तर पर शिकायतों का निस्तारण न होने पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें जनपद स्तर पर ले जाता है इसलिये थाना स्तर पर जो भी शिकायत प्राप्त होती है उसको गम्भीरता से लें और मौके पर जाकर निस्तारण करायें, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरते। राजस्व एवं पुलिस अधिकारी अपने-अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का शत् प्रतिशत निर्वहन करें और आमजनमानस की शिकायतों को दूर करें। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000