प्रतापगढ़ कुंडा पुलिस ने चोरी के 2 आरोपी व 1 बाल अपचारी को चोरी के सोने के आभूषण, मोबाइल, नगद रुपये के साथ किया गया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के थाना कुण्डा के उप निरीक्षक भूपेशनाथ सिंह मय हमराह द्वारा दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा- 380,504,352,411, 413 भादवि में वांछित 1 बाल अपचारी को 1 मोबाइल फोन, 1000 रुपये नगद के साथ थाना क्षेत्र के प्रा0वि0 पूरेदूलम गयासपुर के पास रेलवे अन्डरपास से गिरफ्तार किया गया । बाल अपचारी की निशानदेही पर चोरी के सामानों को खरीदने वाले 1 व्यक्ति रामबाबू साहू पुत्र स्व0 रामदुलारे साहू निवासी बाबूगंज थाना कुण्डा जनपद प्रतागपढ़ को सोने के आभूषण 1 जोड़ी कान का टप्स व 2 नाक की कील के साथ थाना क्षेत्र के बाबूगंज  बाजार से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त रामबाबू साहू की निशानदेही पर चोरी के गहने खरीदने वाले 1 व्यक्ति संजय कौशल पुत्र देवतादीन कौशल निवासी बाबूगंज थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़ को बाबूगंज बाजार स्थित उसके दुकान से गिरफ्तार करके जेल भेजने का दावा पुलिस कर रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार बाल अपचारी से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 14/08/2022 को मैंने अपने बड़ी माता के घर से उनके गहने चुराया था, जिसमें 1 मंगलसूत्र का लाकेट, 1 मांग टीका, 2 नाक की कील व 1 जोड़ी कान के टप्स थे, जिसे मैंनें बाबूगंज बाजार में 1 व्यक्ति जो साइकिल रिपेरिंग की दूकान चलाता है,

चोरी का सामान खरीदता बेचता है, उसी को मैंने चुराये हुए सारे गहने 10000/- रुपया में बेंच दिया था । उसी दिन बड़ी मां के घर से गहनों के साथ 6000 रुपया भी चुराया था, मैंने दोनों पैसों को मिलाकर यह बरामद हुआ मोबाइल फोन खरीद लिया था,जिस व्यक्ति को मैंने गहने बेंचा था उसे मैं पहचनाता हूँ, दुकान कहां है चलकर दिखा सकता हूँ । तत्पश्चात उपरोक्त बाल अपचारी के निशानदेही पर गिरफ्तार अभियुक्त रामबाबू साहू से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 15/08/2022  को 10000/- रुपये में सोने के गहने खरीदा था, उन गहनों में से 1 मंगलसूत्र का लाकेट व 1 मांग टीका को मैंने अपने एक साथी संजय कौशल जिनकी बाबूगंज बाजार में सोने चांदी की दूकान है, को बेचा था जिसका 17000/- रूपया अभी तक नहीं मिला, शेष आभूषण (1 जोड़ी कान का टप्स, 2  नाक की कील) जरूरत पड़ने पर बेचता, जिसे अपने दुकान में रखा था । तत्पश्चात अभियुक्त रामबाबू साहू की निशानदेही पर गिरफ्तार व्यक्ति संजय कौशल ने बताया कि रामबाबू से मैंनें दिनांक 15/08/2022 को यह चोरी का 1 मंगल सूत्र का लाकेट व 1 मांग टीका खरीदा था, जिसका 17000/- रूपये देने का वादा किया था ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000